Search

एमपी वर्मा 11 पटना ने जीता स्मृति कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट

Ranchi : रांची के मेकन स्टेडियम में प्रथम स्मृति कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मैच एमपी वर्मा एकादश पटना और जमशेदपुर जांबाज टीम के बीच खेला गया. अंतिम ओवर तक रोमांच से भरे हुए मुकाबले में एमपी वर्मा 11 पटना 5 विकेट से जीत कर  चैंपियन बनी. विजेता टीम के लखन राजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पुरस्कार वितरण समारोह में पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेन्द्र खन्ना, रांची जिला के वरीय आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर, यातायात पुलिस आरक्षी अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव आईपीएस, बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, प्रवीण सिंह पूर्व उपाध्यक्ष झारखंड राज्य क्रिकेट संघ, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी नीलकमल ने खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया. मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आयोजन समिति बधाई की हकदार है, जिसने ऐसे वातावरण और कम समय में इतने अच्छे टूर्नामेंट का आयोजन किया. बिहार क्रिकेट संघ और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पुराने पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को याद करना बहुत बड़ी बात है और उन्हीं की स्मृति में यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया.

जमशेदपुर जांबाज बनाम एमपी वर्मा 11 पटना

जमशेदपुर जांबाज - 20 ओवर में 147/9, सौरभ 36, मुकेश 22, सुशांत 21/5, प्रशांत श्रीवास्तव 2/34 लाखन, प्रशांत सिंह 1 विकेट प्रत्येक एमपी वर्मा 11 पटना - 19.4 ओवर में 151/5, लखन 40, नवनीत झा 35, यश प्रताप 35, मुकेश 34/2, आदित्य, रिशु को 1 विकेट. इसे भी पढ़ें – एनटीपीसी">https://lagatar.in/central-team-to-inspect-illegal-mining-in-ntpc-on-monday/">एनटीपीसी

में अवैध खनन- परिवहन मामले में सेंट्रल टीम सोमवार को करेगी निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp