MadhyaPradesh : महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में भी स्थिति तनाव पूर्ण हो गयी है. यहां बुरहानपुर में इंस्टाग्राम पर धार्मिक टिप्पणी करने के बाद मंगलवार देर रात हिंसा भड़क उठी. हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आये और विरोध-प्रदर्शन करने लगे. भीड़ बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन ने एहतियातन बाजार बंद करवा दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग किया. मौके पर कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार भी पहुंचें. https://twitter.com/ANI/status/1902211321174905296
MP : इंस्टा पर धार्मिक टिप्पणी करने से बुरहानपुर में भड़की हिंसा, सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने खदेड़ा
Last Updated: Mar 19, 2025 12:00 AM (IST)