Search

 
 
 

ढिबरा और बालू के मुद्दे पर बरगला रही हैं सांसद : कांग्रेस।। समेत कोडरमा की कई खबरें

 
  • कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी पर लगाए आरोप
  • सांसद को अभ्रक क्षेत्र की चिंता है, तो रोक हटवाने का करें प्रयास
Koderma : कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू ने स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पर ढिबरा और बालू के मुद्दे पर गलतबयानी कर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नये कानून के तहत ढिबरा का उठाव सरकार के साथ पंजीकृत सहकारी समितियां ही कर सकती हैं. सहकारी समितियां झारखंड राज्य खनिज विकास निगम को ढिबरा देंगी. खनिज निगम ढिबरा की बिक्री नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से करेगा. इस नियम से परे हट कर ढिबरा का काम गैर कानूनी है. गैर कानूनी धंधे को रोकना प्रशासन का दायित्व है, इसीलिए अवैध ढिबरा से लदे वाहन जब्त किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सांसद केंद्र में अभ्रक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, तो क्या वे जनता को बताएंगी कि उन्होंने मृतप्राय अभ्रक उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए क्या किया है? झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ढिबरा के काम को शुरू कर अभ्रक उद्योग की बेहतरी के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने की प्रशंसा करने की जगह भाजपा नेता आलोचना करते हैं. अभी केंद्र के परमाणु ऊर्जा विभाग ने लिथियम की खोज करने के बहाने ढिबरा के काम को एक साल से रोक रखा है. साथ ही कहा कि सांसद को अभ्रक क्षेत्र की चिंता है, तो परमाणु ऊर्जा विभाग की रोक हटवाने का प्रयास करें.

परसाबाद में चलाया गया वाहन जांच अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/24-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जयनगर : जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाबाद कटिया मोड़ के समीप थाना प्रभारी राजेंद्र राणा के निर्देश पर शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना के एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में चले वाहन जांच अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, सीट बेल्ट, गाड़ी के कागजात आदि की गहनता से जांच की गई. इस दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, ट्रिपल लोड नहीं चलने की अपील भी की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को लेकर आगे भी क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. जांच अभियान के दौरान कई पुलिस जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/nishi-pandeys-role-in-the-murder-of-mla-representative-suspected-cid-recommends-action/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में निशि पांडेय की भूमिका संदिग्ध, CID ने की कार्रवाई की सिफारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही