Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परीक्षार्थियों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए सांसद प्रतिनिधि ने लिखा पत्र

Balumath (Latehar) : चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह के सांसद प्रतिनिधि (डीएमएफटी) सह पूर्व बालूमाथ उप प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा ने डीसी भोर सिंह यादव व तेतरियाखाड़ परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को पत्रा लिखा है. उन्होंने परीक्षार्थियों को वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. पत्र में लिखा है कि 14 मार्च से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है. बालूमाथ के परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के परीक्षार्थियों का प्रखंड के झाबर हाई स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसकी दूरी बालूमाथ से आठ किलोमीटर है. ऐसे में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने जाने एवं लौटने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच कर परीक्षा देकर आसानी से घर वापस लौट सकें. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही