Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमपीडब्लू कर्मचारी संघ ने किया स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव, मिला आश्वासन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड एमपीडब्लू कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने शनिवार को नामकुम स्थित स्वास्थ्य निदेशालय का घेराव किया. कर्मी स्थाई समायोजन, समायोजन होने तक सेवा अवधि का विस्तार, श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त कर्मियों को अग्रिम टीए-डीए के भुगतान की मांग कर रहे हैं. वहीं सेवा अवधि के दौरान मृत 22 एमपीडब्लू के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर बहाल करने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने, दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत एमपीडब्लू को पहाड़ी भत्ता देने व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस से मुक्त करने की मांग कर रहे हैं.

सेवा विस्तार का पत्र जारी हो गया है : डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह

धरनास्थल पर निदेशक प्रमुख डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सेवा विस्तार का पत्र जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि स्थायी समायोजन की संचिका मेरे द्वारा विभाग को भेजी जाएगी. सकारात्मक प्रयास किया जाएगा. अन्य मांगों को एक-दो दिन में पूरा कर दिया जाएगा.

... तो स्वास्थ्य मंत्री का आवास घेरेंगे- पवन कुमार 

इस बीच संघ के अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि 20 दिन के अंदर हमारी मांगों पर विभाग ठोस निर्णय नहीं लेता है, तो स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी है कि फिर भी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे.  प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह कर रहे थे. संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री मंगल हेंब्रम, अमरेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार महली, सुजीत कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, गैना लाल मंडल, रंजीत कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/bank-of-india-celebrated-national-doctors-day/">रांची

: बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही