Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन करेंगे एमपीडब्लू स्वास्थ्य कर्मचारी

Ranchi: स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्लू कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन पर रहेंगे. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि 24 और 25 अप्रैल को सभी एमपीडब्लू स्वास्थ्य कर्मी काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करेंगे. 26 एवं 27 अप्रैल को सभी कर्मी अपने अपने शरीर पर अपनी मांगों के समर्थन में तख्ती लगाकर विरोध दर्ज करेंगे. जबकि 28 अप्रैल को सभी कर्मी एक दिन का उपवास रखेंगे. 29 अप्रैल 2023 को सभी कर्मी अपने अपने जिलों के सिविल सर्जन को मांग पत्र सौपेंगे. उसके बाद 2 मई 2023 को राज्य संघ मुख्यमंत्री से मिलकर मांगपत्र सौपेंगे. वहीं राज्य संघ ने यह भी कहा कि अगर तय कार्यक्रम तक हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नही किया जाता है तो फिर 3 मई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा. इसे पढ़ें- भारत">https://lagatar.in/india-has-to-progress-but-not-become-a-superpower-like-america-china-and-russia-mohan-bhagwat/">भारत

को प्रगति करनी है, पर अमेरिका, चीन और रूस जैसी महाशक्ति नहीं बनना : मोहन भागवत

स्थायी समायोजन की कर रहे मांग

संघ के सचिव मंगल हेंब्रम एमपीडब्लू स्वास्थ्य कर्मियों के अविलंब स्थायी समायोजन की मांग कर रहे हैं. वहीं कोविड और उसके बाद के 22 एमपीडब्लू स्वास्थ्य कर्मियों के आकस्मिक मृत्यु के बाद उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/in-hemant-raj-only-ranchi-looted-more-than-10-thousand-crores-babulal-marandi/">हेमंत

राज में सिर्फ रांची में हुई 10 हजार करोड़ से अधिक की लूटः बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही