Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी के छात्र श्रीमान हार्दिक और शुभम ने बढ़ाया मान, मुंबई में केंद्रीय खेल मंत्री के हाथों मिला सम्मान

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल कैनरी हिल हजारीबाग के छात्र श्रीमान हार्दिक और शुभम कुमार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिट इंडिया क्विज 2022 में झारखंड से राज्य स्तरीय विजेता बनने पर मुंबई में सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह सोमवार को खिमजी कुन्वेरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था. वहां पूरे देश भर के अपने-अपने राज्यों से सभी स्टेट चैंपियन छात्र आए हुए थे. इस सम्मान समारोह में दोनों छात्रों को पुरस्कार के रूप में मेडल, प्रशस्ति पत्र, 25000 रुपए, एक ट्राफी के साथ विद्यालय के लिए खेल के विकास के लिए ढाई लाख रुपए का चेक दिया गया. फिट इंडिया क्विज का आयोजन भारत सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया मिशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है. इसका मूल उद्देश्य बच्चों के बीच विभिन्न खेलों को लोकप्रिय बनाना तथा खेल के माध्यम से उन्हें फिट रखना है. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस उपलब्धि पर डीएवी स्कूल की टीचर इंचार्ज कविता पांडे ने दोनों छात्रों को बधाई दी. साथ ही मेंटर शिक्षक आरडी शर्मा और एनके मिश्रा को साधुवाद दिया. इस सफलता पर डीएवी विद्यालय के अध्यक्ष नानक चंद, निदेशक जेपी शूर, डीएवी झारखंड जोन डी की एआरओ डॉ. उर्मिला सिंह और स्थानीय प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन दिनेश खंडेलवाल ने दोनों छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी.

डीएवी में इंटर हाउस संगीत प्रतियोगिता, गंगा और कावेरी हाउस बनी विजेता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में इंटर हाउस ग्रुप सांग प्रतियोगिता हुई. यह प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर ग्रुप में विभाजित थी. इसमें विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से सबों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में बच्चों ने विद्यालय की टीचर इंचार्ज कविता पांडे और निर्णायक संगीत शिक्षक बीके दूबे, अपूर्वा बरडीआर और अंग्रेजी शिक्षक अरिंदम पटनायक का स्वागत गुलदस्ता देकर किया. बच्चों की प्रस्तुति का थीम फोक सांग था. जूनियर ग्रुप में गंगा हाउस को प्रथम तथा यमुना हाउस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. वहीं सीनियर ग्रुप में कावेरी हाउस को प्रथम तथा यमुना हाउस को द्वितीय पुरस्कार मिला. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही