National News : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के 17 अक्टूबर प्रस्तावित भारत दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है.
Mr Rubio has summoned his employee to Mumbai. Modi ji, your officials in the External Affairs Ministry are confused about what's going on. You might want to explain. Unless, of course, you want me to.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 16, 2026
कांग्रेस ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के प्रस्तावित मुंबई दौरे को लेकर सवाल किये हैं. कांग्रेस ने सवाल किया है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री से संभावित मुलाकात पर विदेश मंत्रालय ने अबतक चुप्पी क्यों साध रखी है.
राहुल गांधी ने कहा, मोदी जी, विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि मार्को रुबियो की यात्रा पर आखिर चल क्या रहा है. शायद आप ही उन्हें समझा दें. या फिर, अगर आप चाहें तो मैं भी समझा सकता हूं.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत में अमेरिकी राजदूत द्वारा मार्को रुबियो की आगामी मुंबई यात्रा के बारे में और विवरण दिया गया है.यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है. कहा कि यह जानकारी भी पूरी तरह अप्रत्याशित नहीं है कि रुबियो मुंबई में भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.
जयराम रमेश के अनुसार अमेरिकी राजदूत का यह कहना काफी अजीब है कि डॉ. जयशंकर के भी अन्य लोगों के साथ वहां हमारे साथ शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने सवाल दागा कि भारत के विदेश मंत्री की देश के अंदर होने वाली बैठकों की घोषणा विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता नहीं, अन्य पक्ष द्वारा की जा रही है.
अपने पोस्ट नें श्री रमेश ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया. दावा किया कि भारत को 10 मई, 2025 की शाम रुबियो से ही पहली बार जानकारी मिली थी कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है. मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए पूछा, मुंबई में रुबियो और विदेश मंत्री की मुलाकात को लेकर विदेश मंत्रालय चुप क्यों है?
दरअसल ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में एक सत्र के दौरान राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि रुबियो मुंबई में भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.कहा था कि उम्मीद है कि डॉ. एस. जयशंकर वहां मौजूद होंगे, जो रुबियो से मिलने के लिए मुंबई आयेंगे
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.