Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में एमआर टीकाकरण 12 से, 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को लगेंगे टीके

Dhanbad : धनबाद सहित झारखंड के 9 जिलों में एमआर (मिजल्स रुबेला) टीकाकरण अभियान 12 अप्रैल से शुरू होगा. स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 9 माह से 15 वर्ष तक के आठ लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है. अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान के तहत शहर के चौक-चौराहों पर बड़े बड़े होर्डिंग्स-पोस्टर लगाकर लोगों को  जागरूक किया जा रहा है. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है. यह वायरस से फैलती है. बीमारी की चपेट में आने से बच्चे दिव्यांग हो सकते हैं. उनकी असमय मृत्यु होने का भी खतरा है. वहीं, रूबेला भी संक्रामक रोग है, जो वायरस से फैलता है. इसके लक्षण खसरा जैसे ही हैं. यह भी पढ़ें :  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-preparations-begin-for-the-martyrdom-day-of-former-mla-gurudas-chatterjee/">धनबाद:

पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस की तैयारी शुरू  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही