Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

'मिस्टर एक्स' ने झारखंड को 'ए टू जेड' तक लूट लियाः प्रतुल शाहदेव

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आर्किटेक्ट विनोद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच व्हाट्सएप चैट की जो खबरें आ रही हैं,उसमें बताया जा रहा है कि बड़गाईं की विवादास्पद 8.46 एकड़ जमीन पर भव्य एवं आलीशान बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी थी. प्रतुल ने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार, चैट में आर्किटेक्ट विनोद ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए हॉल का जो नक्शा बनाया है, उसमें उनको `मिस्टर एक्स` कहकर संबोधन किया है.प्रतुल ने कहा कि इसी `मिस्टर एक्स` ने झारखंड का `ए टू जेड` यानी सब कुछ लूट लिया. 4 वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार के ऊपर 70,000 करोड़ रुपयों के भ्रष्टाचार,लूट,खसोट का आरोप लगा. आदिवासी मूलवासी को सत्ता में अधिकार देने के नाम पर आयी सरकार ने इन्हीं समूहों को सर्वाधिक लूटा. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत खुद अभी रिमांड पर हैं. झारखंड में तो यह स्पष्ट है कि कि अभी सिर्फ पिछले 4 वर्ष हुई लूट का ट्रेलर चल रहा है,पिक्चर अभी बाकी है. इसे भी पढ़ें -हिंसा">https://lagatar.in/violence-is-happening-hatred-is-being-spread-injustice-is-happening-if-we-come-to-power-we-will-give-legal-guarantee-of-msp-to-farmers-rahul/">हिंसा

हो रही है, नफरत फैलाई जा रही है, अन्याय हो रहा है, सत्ता में आये तो किसानों को देंगे एमएसपी की कानूनी गारंटी : राहुल

हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के संगीन मामले में हैं रिमांड पर

झारखंड मुक्ति मोर्चा हास्यास्पद तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री के लिए रिमांड में सुख सुविधाओं की मांग कर रही है. सत्ताधारी दल यह भूल रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के संगीन आरोप में जेल गए थे और फिलहाल ईडी के रिमांड में उनसे पूछताछ हो रही है. वह किसी रिसोर्ट में छुट्टी नहीं मना रहे हैं. उन पर झारखंड को लूटने के गंभीर आरोप लगे हैं जिसकी जांच हो रही है.प्रतुल ने कहा वंशवादी राजनीतिक दलों में ऐसा ही होता है कि इसके नेता और कार्यकर्ता अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं. झामुमो जिस तरीके से रिमांड की अवधि को बढ़ाने पर आपत्ति कर रही है,यह सीधे तौर पर न्यायालय के कार्य में हस्तक्षेप है. वैसे भी इन वंशवादी राजनीतिक दलों के लिए सहूलियत के हिसाब से चीजें तय होती है. उनके पक्ष में फैसला आया तो न्यायालय निष्पक्ष,पक्ष में नहीं आया तो भेदभाव का आरोप. जिस तरीके से ईडी की पूछताछ चल रही है, संभव है कि इस लूट के `महाखेला` के कई और नए चौंकाने वाले किरदार शीघ्र सामने आएंगे. इसे भी पढ़ें -जेएसएससी">https://lagatar.in/jssc-paper-leak-scandal-deal-was-made-for-27-to-30-lakhs-arrested-under-secretary-revealed-many-secrets/">जेएसएससी

पेपर लीक कांड : 27 से 30 लाख में हुई थी डील, गिरफ्तार अवर सचिव ने उगले कई राज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही