Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमएस धोनी ने गेंदबाजों को दी धमकी, ‘नो-बॉल और वाइड-बॉल’ कम फेंको वरना छोड़ देंगे CSK की कप्तानी

Ranchi : सोमवार 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2023 के अपने पहले अंक जुटाये. सीएसके के लिए यह जीत खास थी. क्योंकि 1426 दिन के बाद टीम अपनी घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में वापसी थी. फैंस को भी थाला ने निराश नहीं किया. मैच जीतने के बावजूद सीएसके के कप्तानन महेंद्र सिंह धोनी अपने गेंदबाजों से खुश नहीं थे. उन्होंने गुस्से में गेंदबाजों से कप्तानी छोड़ने की धमकी दे दी. (पढ़ें, SDO">https://lagatar.in/sdo-caught-liquor-in-raid-police-could-not-prove-allegation-court-acquitted/">SDO

ने छापेमारी में पकड़ी थी शराब, पुलिस साबित नहीं कर पायी आरोप,कोर्ट ने किया बरी)

गेंदबाजों को नो-बॉल और कम वाइड फेंकने की जरूरत

दरअसल पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान धौनी ने कहा कि हमारे गेंदबाजों को नो-बॉल और कम वाइड फेंकने की जरूरत है.. नहीं तो फिर वे एक नये कप्तान के तहत खेलेंगे. यह मेरी दूसरी चेतावनी है और फिर मैं कप्तानी छोड़ दूंगा. हालांकि यह कहकर धोनी हंसने लगते हैं. इस सीजन में सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने भले ही वापसी की हो. लेकिन उन्हें अपने गेंदबाजों के अतिरिक्त रन देने से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : सांघवी">https://lagatar.in/sanghvi-thakur-death-case-father-requested-cid-probe-asked-when-will-the-culprits-be-caught/">सांघवी

ठाकुर मौत केस: पिता ने किया CID जांच का अनुरोध, पूछा – कब पकड़े जाएंगे दोषी

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज खूब दे रहे एक्स्ट्रा रन

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 18 एक्स्ट्रा रन दिये. इनमें 2 लेग बाई, 13 वाइड और 3 नोबॉल शामिल हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सीएसके ने 12 एक्स्ट्रा रन दिये थे. इसमें 6 लेग बाय, 4 वाइड और 2 नोबॉल शामिल थे. यानी चेन्नई के गेंदबाजों ने इन दो मैचों में मुफ्त के 30 रन दिये हैं. उन्होंने 22 एक्स्ट्रा गेंद यानी लगभग 4 ओवर अधिक गेंदबाजी की है. अभी तक सीएसके के गेंदबाजों ने सिर्फ 2 मैचों में 17 वाइड गेंदे और 7 नो बॉल फेंकी हैं. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-divorce-of-dayashankar-singh-and-swati-singh-transport-minister-said-unilaterally-i-never-asked-for-divorce/">UP

: दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह का हुआ तलाक, परिवहन मंत्री ने कहा- एकतरफा , मैंने कभी तलाक नहीं मांगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही