Search

एमएस धोनी को महंगा पड़ा स्पीड ड्राईविंग, कटा 1000 का चलान

Ranchi : महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके खेल का प्रदर्शन नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है. रांची की ट्रैफिक पुलिस ने स्पीड ड्राईविंग करने की वजह से उनका चलान काटा है. उन्हें 1000 रुपये का चलान काटा गया है.
 
जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी रांची के कांके का बताया जा रहा है.  वह अपनी लग्जरी कार से कांके इलाके से गुजर रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस के कैमरे में उनकी गाड़ी ओवरस्पीडिंग करते हुए रिकॉर्ड हो गई.

Uploaded Image

निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने के कारण ट्रैफिक विभाग ने नियमों के तहत उनका चालान जारी किया. जानकारी के मुताबिक, उन पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

गौरतलब है कि धोनी अपने बाइक और कार कलेक्शन को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार वह सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर चर्चा में हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही