Search

 
 
 

एमएस धोनी के फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

 
Shailendra Verma महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है, जिसको लेकर चर्चा तेज हो गई है. धोनी ने फेसबुक पर लिखा है ‘नए सीज़न और नई `भूमिका` का इंतज़ार नहीं कर सकता। बने रहें!’. उनके इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर धोनी का पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि धोनी सीएसके के कोच बन सकते हैं. तो कुछ ने लिखा कि मेंटर. कुछ धेनी के आईपीएल से रिटायर होने की बात कह रहे हैं. हालांकि धोनी किस रोल में होंगे यह खुलासा नहीं किया है.

सीएसके का कैंप शुरू, चाहर ने खूब बहाया पसीना

चेन्नई सुपर किंग्स का प्री-सीजन कैंप शनिवार से शुरू हुआ. तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने मैदान पर खूब पसीना बहाया. 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू हो रहा है. इसकी निगाहें इसपर टिकी है. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि शुक्रवार को कुछ खिलाड़ी पहुंचे हैं और आने वाले दिनों में और खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है. शुक्रवार को सिमरजीत सिंह (तेज गेंदबाज), राजवर्धन हंगरगेकर (ऑलराउंडर), मुकेश चौधरी (तेज गेंदबाज), प्रशांत सोलंकी (स्पिनर), अजय मंडल (ऑल-राउंडर) और दीपक चाहर (सीमर) कैंप से जुड़े. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-doctor-killed-two-daughters-by-feeding-them-poison-then-committed-suicide-himself-lagatar/">हजारीबाग

: हैवान डेंटिस्ट ने दो बेटियों की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही