Search

 
 
 

MTV Splitsvilla X6 इस दिन से होगी प्रीमियर, सनी लियोन व करण कुंद्रा करेंगे होस्ट

लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला  अपने 16 वें सीज़न के साथ एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है.जो 9 जनवरी 2026 से प्रसारित होगा
 

Lagatar desk : लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला  अपने 16 वें सीज़न के साथ एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है.जो 9 जनवरी 2026 से प्रसारित होगा. इस बार शो पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड, मसालेदार होने वाला है. नए सीज़न का नाम है ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 6: प्यार बनाम पैसा’, जो एक बिल्कुल नई और दिलचस्प थीम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगा.

 

 

दिल बनाम डील की होगी जंग


इस सीज़न की थीम ‘दिल बनाम सौदा’ पर आधारित होगी, जहां कंटेस्टेंट्स को हर मोड़ पर प्यार और पैसे के बीच चुनाव करना होगा. शो में कुछ बेहद हॉट और ग्लैमरस लड़के-लड़कियां हिस्सा लेंगे, जो ‘दिल या डील’ के इस खेल को जीतने के लिए हर हद तक जाने को तैयार नजर आएंगे.यह शो 9 जनवरी 2026 से प्रसारित होगा.

 

सनी लियोन और करण कुंद्रा होंगे होस्ट


शो की मेजबानी एक बार फिर सनी लियोन संभालेंगी, जिन्होंने हाल ही में स्प्लिट्सविला के साथ अपने शानदार सफर के 10 साल पूरे किए हैं. इस सीज़न में उनके साथ करण कुंद्रा भी होस्ट के रूप में नजर आएंगे, जो शो में और ज्यादा ड्रामा और एनर्जी जोड़ेंगे.

 

निया शर्मा और उर्फी जावेद की एंट्री से बढ़ेगा ड्रामा

इस सीज़न में एक और बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. निर्माताओं ने निया शर्मा और उर्फी जावेद को शो में शामिल कर अपनी ‘शरारती जोड़ी’ का खुलासा किया है.मेकर्स ने कहा,स्प्लिट्सविला में निया का धमाकेदार डेब्यू और उर्फी का एक बार फिर हलचल मचाना, विला में दोगुनी अराजकता, दोगुनी चमक और पूरी तरह नई ऊर्जा लेकर आएगा. सनी और करण ‘दिलों की रानी’ और ‘दिलों के राजा’ के रूप में कंटेस्टेंट्स को प्यार के इस आखिरी खेल के मैदान में गाइड करेंगे. यहां भावनाएं हावी होंगी, रिश्तों की परीक्षा होगी और हर फैसले के परिणाम सामने आएंगे.


कब और कहां देखें शो

इंस्टैक्स फुजीफिल्म द्वारा प्रस्तुत और सोफी, न्यूमी और एन्वी परफ्यूम्स द्वारा सह-संचालित MTV Splitsvilla X6  9 जनवरी 2026 से शुरू होगी और एमटीवी पर शाम 7 बजे स्ट्रीम होगी 

 

पहली बार हफ्ते में तीन दिन -शुक्रवार, शनिवार और रविवार


कुल मिलाकर, ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 6’ प्यार, पैसे और पावर के इस नए खेल के साथ दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और एंटरटेनमेंट देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही