Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद और झरिया में शांतिपूर्ण तरीके से मना मुहर्रम, विभिन्न जगहों से निकला ताजिया जुलूस

Advertisement
Advertisement
Dhanbad /Jharia : धनबाद और झरिया में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मना. झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला, ऐना इस्लामपुर, शिमलबहाल, ऊपरकुली, चौथाईकुल्ही, थाना मोड़, समशेर नगर, फुलरीबाग, कोयरीबान्ध आदि जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम लोगों ने मनाया. कई जगहों में ताजिया की कलाकारी देखने को मिली. नगर के अलग-अलग मोहल्लो से लोगों ने ताजिया निकाला. जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े. मुहर्रम में बच्चों में खासा इसका उल्लास देखने को मिला. होरलाडीह के समीप मेले का आयोजन किया गया था, जिसकी वजह से जुलूस में रौनक दिखी. जुलूस समिति द्वारा लोगों को इमाम हुसैन के याद में शरबत पिलाया गया और इसके साथ ही युवा, बड़े ,बुजुर्ग और लोगों ने “या हुसैन या हुसैन” के नारे लगाए. वहीं जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद दिखा. झरिया शांति समिति के सदस्य  फ़ैज़ अहमद रिजवी ने बताया कि इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है मुहर्रम. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाया गया. जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए थे. सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार, झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा, झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह समेत सभी पुलिस अधिकारी मुस्तैद दिखे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-48.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-55.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-61.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-65.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-66.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मुहर्रम में विभिन्न जगहों से निकला ताजिया जुलूस, दिखाये हैरत अंगेज करतब

धनबाद में कई मुहल्लों से ताजिया जुलूस निकला. शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए बैंकमोड़ स्थित कर्बला पहुंचा. ताजिया जुलूस में शामिल अखाड़ा में युवकों ने कई तरह की कलाबाजी दिखाई. खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, भांजे और हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया.

कई क्षेत्रों पर लगा अखाड़ा

वासेपुर, आजाद नगर कमेटी, शमशेर नगर कमेटी, पांडरपाला से अलग-अलग ताजिया के साथ ही अखाड़ा लगा. सभी अपने अपने क्षेत्र में अखाड़ा का प्रदर्शन किये और उसके बाद सभी अखाड़ा वासेपुर आरा मोड़ में इकट्ठा हुए. इसके बाद सभी कमेटी एक साथ जुलूस और अखाड़ा बन कर नया बाजार होते हुए बैंक मोड़ और उसके बाद कर्बला पहुंचे. दूसरी तरफ टिकियापाड़ा, मनईटांड़ कमेटी, गजुआटांड़, पुराना स्टेशन, व भिस्तीपाड़ा, दरीमुहल्ला से अखाड़ा निकाला गया. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-smuggling-was-being-done-in-an-ambulance-police-caught-liquor-worth-18-lakhs-two-arrested/">बिहारः

एंबुलेंस में तहखाना बना हो रही थी तस्करी, पुलिस ने 18 लाख की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही