Search

 
 
 

धनबाद में शांति का मुहर्रम, जुलूस में शान से लहराया तिरंगा

 
Dhanbad : शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में 9 अगस्त को मुहर्रम का जुलूस निकला. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. कोरोना के कारण दो वर्ष बाद जिले में जुलूस निकाले गए. 28 से ज्यादा जुलूस अकेले धनबाद शहर में निकले. इस दौरान खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियारों के साथ ढोल -ताला की धुन पर एक से बढ़कर एक खेल दिखाया. प्रतिबंध के बावजूद युवाओं की टोली ने आग के हैरतअंगेज खेल की नुमाइश की. हर घर तिरंगा अभियान का असर अखाड़ों में भी दिखा. सभी अखाड़ों में राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा था. खिलाड़ी भी खेल के अंत में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते देखे गए. जिला प्रसासन, पुलिस और शांति समिति के सदस्य सक्रिय रहे. जिला भर में दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी अखाड़ों की वीडियोग्राफी कराई. कई जगह ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/dhanbad-congresss-75-km-long-glory-journey-begins/">कांग्रेस

की 75 किलोमीटर की लंबी गौरव यात्रा शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही