NewDelhi : सुप्रीम कोर्ट ने आज मुकेश अंबानी और उनके परिवार को टॉप कैटेगरी की सुरक्षा देने के सवाल पर त्रिपुरा हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज कर दी. खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने देश के बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को मुंबई में दी जा रही सुरक्षा जारी रखने अनुमति दे दी है. SC ने इस मामले में त्रिपुरा हाईकोर्ट में पीआईएल के आधार पर जारी मामले की सुनवाई खारिज कर दी. जान लें कि याचिका में मुकेश अंबानी परिवार को टॉप कैटेगरी की सुरक्षा देने को लेकर सवाल उठाये गये थे. सुनवाई के क्रम में सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी गयी कि मुकेश अंबानी अपनी सुरक्षा पर होने वाले खर्च का भुगतान सरकार को कर देते हैं. इसे भी पढ़ें : एफबीआई">https://lagatar.in/fbi-reveals-cases-of-espionage-on-us-soil-increase-chinese-spy-equipment-can-fail-atomic-bombs/">एफबीआई
का खुलासा, अमेरिकी धरती पर जासूसी के मामले बढ़े, परमाणु बमों को फेल कर सकते हैं चीनी जासूसी उपकरण
यादव, राजभर के सपा में दिन गिने चुने, समाजवादी पार्टी ने कह दिया, जहां मन हो, जा सकते हैं
ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
का खुलासा, अमेरिकी धरती पर जासूसी के मामले बढ़े, परमाणु बमों को फेल कर सकते हैं चीनी जासूसी उपकरण
पीठ ने कहा, ऐसी याचिका की सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है
चीफ जस्टिस एनवी रमन की अगुवाई वाली पीठ ने त्रिपुरा हाईकोर्ट के निर्देश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर केंद्र सरकार की अपील स्वीकार कर ली. पीठ ने कहा कि ऐसी याचिका की सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है, खासकर तब, जब अंबानी परिवार सुरक्षा पर आने वाले खर्च का भुगतान खुद कर रहा है. इस क्रम में SC ने याचिकाकर्ता विकास साहा के वकील से पूछा,आप बतायें, याचिका दायर करने का औचित्य क्या है. सुरक्षा को लेकर आप क्यों चिंतित हैं? यह किसी और की सुरक्षा का मसला है. इसे भी पढ़ें : शिवपाल">https://lagatar.in/samajwadi-party-has-said-to-shivpal-yadav-and-rajbhar-you-can-go-wherever-you-want/">शिवपालयादव, राजभर के सपा में दिन गिने चुने, समाजवादी पार्टी ने कह दिया, जहां मन हो, जा सकते हैं
प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड एडवांस वेपन नहीं रख सकते : साल्वे
अंबानी परिवार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने दलील देते हुए कहा कि अंबानी परिवार को सुरक्षा को चुनौती देने वाली याचिका दुर्भाग्यपूर्ण है. कहा कि यह परिवार सुरक्षा पर आने वाले खर्च की भरपाई खुद कर रहा है. साथ ही कहा कि RIL प्रमुख देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से एक को चलाते हैं. इसमें 40-50 लाख लोग काम करते हैं. साल्वे ने कहा कि पश्चिमी देशों के उलट, हमारे यहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड एडवांस और हाइलेवल के वेपन नहीं रख सकते हैं. सरकार अंबानी को सुरक्षा प्रदान करने पर जो भी खर्च करती है, उसका पूरी तरह से भुगतान कर दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपाने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
Leave a Comment