Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स में दूसरे पायदान पर पहुंचे मुकेश अंबानी, सत्या नडेला और सुंदर पिचाई रह गये पीछे

LagatarDesk : ब्रांड फाइनेंस ने ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स 2023 जारी कर दी है. इस इंडेक्स में भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी भारत में पहले और दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं. ब्रांड फाइनेंस इंडेक्स में मुकेश अंबानी को 81.7 बीजीआई का स्कोर मिला है. वहीं अमेरिकी टेक दिग्गज एनवीडिया के जेनसेन हुआंग 83 बीजीआई का स्कोर के साथ दुनिया में पहले नंबर पर हैं. इन दोनों ने पहले दो स्थानों पर कब्जा कर पिछले साल टॉप पर रहने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला को तीसरे स्थान पर कर दिया है. (पढ़ें, जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-bharat-jodo-yatra-moves-forward-sanjay-raut-joins-said-the-atmosphere-in-the-country-is-changing-rapidly/">जम्मू-कश्मीर

: भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ी, संजय राउत हुए शामिल, कहा, देश में माहौल तेजी से बदल रहा है)

टॉप 10 में भारतीय या भारतीय मूल के लोग शामिल

बता दें कि ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स में टॉप 10 में सबसे ज्यादा लोग भारतीय या भारतीय मूल के हैं. मुकेश अंबानी इंडेक्स में दूसरे, डोब के शांतनु नारायण चौथे और सुंदर पिचाई पांचवें स्थान पर हैं. डेलाय के पुनीत राजन छठे, टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन आठवें स्थान और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को 23वां स्थान मिला है. इसे भी पढ़ें : हाजीपुर:">https://lagatar.in/a-heart-wrenching-incident-came-to-the-fore-from-hajipur-a-10-year-old-girl-was-burnt-alive-by-bullies/">हाजीपुर:

दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, 10 साल की लड़की को दबंगों ने जिंदा जलाया

1,000 मार्केट एनालिस्ट के सर्वे के बाद तैयार किया गया इंडेक्स

ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स सीईओ की ग्लोबल मान्यता है. ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स और ब्रांड गार्जियनशिप रैंकिंग 1,000 मार्केट एनालिस्ट द्वारा किये गये सर्वे के आधार पर तैयार की गयी है. ब्रांड फाइनेंस ने एक संतुलित सूचकांक बनाया है. इसमें कंपनियों के सीईओ की क्षमताओं और दीर्घकालिक स्तर पर शेयरहोल्डर्स वैल्यू को आगे बढ़ाने में की गयी भूमिका का आकलन किया गया है. इस इंडेक्स की मदद से कॉरपोरेट ब्रांड मूल्यांकन को मापा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-chopra-did-her-first-photoshoot-with-daughter-malti-both-looked-cute-together/">प्रियंका

चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ कराया पहला फोटोशूट, एक साथ क्यूट लगी दोनों
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही