Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी में करोड़ों खर्च किये, किसान कर्ज में डूबकर ही बच्चों की शादी कर पाते  हैं  : राहुल

NewDelhi :  उद्योगपति मुकेश">https://lagatar.in/anant-radhika-got-married-many-famous-personalities-attended-the-wedding-but-deepika-stole-the-show/">मुकेश

अंबानी ने अपने बेटे की शादी
में करोड़ों खर्च किये, जबकि किसान कर्ज में डूबकर ही अपने बच्चों की शादी कर सकते हैं. राहुल गांधी ने आज मंगलवार को हरियाणा के बाहदुरगढ़ में आयोजित जनसभा में यह बात कही. यहां उन्होंने रोडशो भी किया. जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हल्ला बोला. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. अडानी-अंबानी ही नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग करते… pic.twitter.com/IsnYEy5oD0">https://t.co/IsnYEy5oD0">pic.twitter.com/IsnYEy5oD0

— Congress (@INCIndia) October">https://twitter.com/INCIndia/status/1841087260906705323?ref_src=twsrc%5Etfw">October

1, 2024

जितना पैसा मोदी अडानी-अंबानी को देंगे, उतना पैसा हम गरीबों में बांट देंगे

राहुल गांधी ने मुकेश">https://en.wikipedia.org/wiki/Mukesh_Ambani">मुकेश

अंबानी
की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां करोड़ों खर्च हुए.  यह किसका पैसा है? यह आपका (जनता) पैसा है. कहा कि आम जन अपने बच्चों की शादी के लिए बैंक से कर्ज लेते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी ने ऐसा ढांचा बनाया है कि इसमें चुनिंदा 25 लोग ही शादियों में करोड़ों खर्च कर सकते हैं, लेकिन एक किसान कर्ज में डूबकर ही शादी कर सकता है. यह संविधान पर सीधा हमला है.  राहुल गांधी ने कहा, जितना पैसा पीएम मोदी अडानी और अंबानी को देंगे,  उतना ही पैसा हम इस देश के गरीबों में बांट देंगे.

ये लड़ाई संविधान को बचाने वालों और संविधान को खत्म करने वालों के बीच  

राहुल गांधी ने  कहा, आज हिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ RSS-BJP हैं- जो जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहते, संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस है, जो जातिगत जनगणना कराना चाहती है, संविधान की रक्षा करती है और आरक्षण को 50% से आगे बढ़ाना चाहती है. ये लड़ाई संविधान को बचाने वालों और संविधान को खत्म करने वालों के बीच है.

  राहुल ने कहा, सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा

राहुल ने कहा,  आज गैस सिलेंडर की कीमत 1200 रुपये है. जब कांग्रेस सत्ता में आयेगी तो सिलेंडर की कीमत 500 रुपये हो जायेगी. हम आपकी जेब में 700 रुपये डालेंगे. हरियाणा की महिलाओं से कहा कि उनके खाते में हर महीने 2000 रुपये भेजे जायेंगे. हरियाणा सरकार ने बेरोजगारी का जाल बिछा दिया है. 2 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं. कांग्रेस सरकार आयेगी तो इन खाली पदों को भरेगी.राहुल ने कहा,  गरीबों को 100 गज के प्लॉट और 2 बेडरूम के घर के लिए 3.5 लाख रुपये दिये जायेंगे 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे.  25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देंगे

आरएसएस देश के संस्थानों में अपने लोगों को भर रहा है

राहुल ने आरोप लगाया कि किसान अपना अनाज बेचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार खरीद नहीं रही है. किसानों को धान, गेहूं और गन्ने के सही दाम नहीं मिल रहे है. हमारी सरकार सत्ता में आते ही किसानों से धान खरीदेगी. हम किसानों को एमएसपी देंगे.राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान पर हमला कर रही है. हम इसकी रक्षा करते हैं.  आरएसएस">https://www.google.com/url?sa=t&source=web&rct=j&opi=89978449&url=https://panchjanya.com/rss-news/&ved=2ahUKEwiegYXim-2IAxUSwTgGHceVGQAQFnoECBQQAQ&usg=AOvVaw1tqi7wL90tDRduQTxYat1v">आरएसएस

के लोग देश के संस्थानों में अपने लोगों को भर रहे हैं. दलितों और पिछड़ों को कोई जगह नहीं दी जा रही है.  पीएम मोदी अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ करते हैं. किसानों, छात्रों का कर्ज माफ नहीं किया जाता है. राहुल ने सोनीपत की सभा में भी लोगों को संबोधित किया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही