Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई आज, तैयारियां पूरी

Lagatar Desk : एशिया के दूसरे सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई आज होने वाली है. अनंत अंबानी की सगाई देश के दिग्गज बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ आज शाम मुंबई में अंबानी के घर एंटिलिया में होने जा रही है. इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. रोका सेरेमनी के बाद से ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं. हालांकि, शादी की तारीख का ऐलान अब तक नहीं किया गया है, लेकिन सगाई के बाद ये सेलिब्रटी कपल जल्द ही एक ग्रैंड सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध जाएगा. अंबानी और मर्चेंट फैमिली में प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं. इससे पहले मंगलवार को कपल ने अपना मेहंदी फंक्शन होस्ट किया. जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं. अब आज सगाई का कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित एंटीलिया में होने जा रहा है. इसे भी पढ़ें: हाजीपुर:">https://lagatar.in/hajipur-woman-constable-confronts-miscreants-who-came-to-rob-bank-whole-incident-captured-in-cctv/">हाजीपुर:

बैंक लूटने पहुंचे बदमाशों से भिड़ी महिला कॉन्स्टेबल, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

रिलायंस में अनंत अंबानी संभाल रहे ये जिम्मेदारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-116.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ था. वे रिलायंस के न्यू एनर्जी कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. फिलहाल, वे रिलायंस 02C और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के डायरेक्टर हैं. वहीं उनकी होने वाली दुल्हन राधिका भी अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाती हैं. इसे भी पढ़ें: शाहरुख">https://lagatar.in/shah-rukh-khan-broke-his-silence-about-shameless-rang-said-a-big-thing-for-deepika-padukone/">शाहरुख

खान ने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, दीपिका पादुकोण के लिए कही बड़ी बात
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही