Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन की कास्टिंग पर बोले मुकेश छाबड़ा, हजारों को पीछे छोड़ बनीं यलीना

फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 1’ में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन को कास्ट किए जाने पर काफी चर्चा हुई थी. दोनों के बीच उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल भी उठे थे, लेकिन सारा अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 1’ में रणवीर सिंह के अपोजिट सारा अर्जुन को कास्ट किए जाने पर काफी चर्चा हुई थी. दोनों के बीच उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल भी उठे थे, लेकिन सारा अर्जुन ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी आलोचनाओं का जवाब दे दिया.अब फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने सारा अर्जुन को ही इस रोल के लिए क्यों चुना.

 

हजारों ऑडिशन के बाद मिला यलीना का चेहरा

मुकेश छाबड़ा ने बताया कि फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में यलीना जमाली के किरदार के लिए हजारों लड़कियों ने ऑडिशन दिए थे. इनमें कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस भी शामिल थीं, लेकिन टीम को एक फ्रेश चेहरा चाहिए था.उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी के हिसाब से ऐसी लड़की की जरूरत थी, जिसका कोई स्थापित बैकग्राउंड न हो, ताकि किरदार ज्यादा रियल लगे.

 

 

सारा अर्जुन के ऑडिशन ने किया सभी को हैरान

 

मुकेश छाबड़ा ने इंटरव्यू में बताया कि जब सारा अर्जुन ने ऑडिशन दिया, तो उन्होंने तुरंत उसका वीडियो डायरेक्टर आदित्य धर को भेजा.

 

वीडियो देखने के बाद आदित्य धर ने पूछा


ये कौन है मुकेश ने बताया कि सारा का ऑडिशन इतना प्रभावशाली था कि टीम तुरंत प्रभावित हो गई.

 

‘धुरंधर 2’ का सीन था ऑडिशन स्क्रिप्ट

मुकेश छाबड़ा के अनुसार, सारा अर्जुन से जो सीन ऑडिशन में करवाया गया था, वही सीन बाद में ‘धुरंधर 2’ में भी इस्तेमाल हुआ.इस सीन में यलीना का किरदार पूछता है -क्या तुम हिंदुस्तानी एजेंट हो

 

उम्र के अंतर पर भी हुआ था विचार

मुकेश छाबड़ा ने माना कि शुरुआत में टीम को यह चिंता थी कि सारा उम्र में काफी छोटी न लगे. लेकिन बाद में कहानी के अनुसार यह कास्टिंग सही लगी.उन्होंने कहा कि किरदार की मासूमियत और फ्रेशनेस को दिखाने के लिए सारा अर्जुन सबसे बेहतर विकल्प थीं.

 

जल्द रिलीज होगा ऑडिशन वीडियो

मुकेश छाबड़ा ने यह भी बताया कि वह जल्द ही सारा अर्जुन का ऑडिशन वीडियो रिलीज करेंगे, जिससे दर्शकों को समझ आएगा कि आखिर उन्हें इस रोल के लिए क्यों चुना गया.

 

कौन हैं सारा अर्जुन?

सारा अर्जुन एक जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं और अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं.उन्होंने महज ढाई साल की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी और अब तक कई फिल्मों और  में काम कर चुकी हैं.उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं-जज्बा ‘एक थी डायन’ ‘जय हो’ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ‘अजीब दास्तान्स’ पोन्नियिन सेलवन 1 और 2

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही