Search

 
 
 

रामगढ़ के 16वें पुलिस अधीक्षक बने मुकेश कुमार लुनायत, पदभार ग्रहण किया

मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को रामगढ़ जिले के 16वें पुलिस अधीक्षक के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. एसपी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.  निवर्तमान एसपी अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.
 

Ramgarh :  मुकेश कुमार लुनायत ने शनिवार को रामगढ़ जिले के 16वें पुलिस अधीक्षक के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. एसपी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.  निवर्तमान एसपी अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.  

Uploaded Image
पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी लुनायत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रामगढ़ में जवाबदेह, जनमित्र और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था स्थापित करना होगा.


उन्होंने आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने तथा आपसी दूरी कम करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही अपराध नियंत्रण को सख्ती से लागू करने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया.


उन्होंने कहा कि जिले में आधुनिक और प्रभावी पुलिसिंग व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जाएगा. इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 
.
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही