Search

 
 
 

मुकेश सहनी ने कानून-व्यवस्था व शराबबंदी पर सरकार को घेरा, ज्ञानेश कुमार पर की तीखी टिप्पणी

Lagatar Desk :    पटना में पत्रकारों से बातचीत में सहनी ने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का डर कम हुआ है और सरकार जनता की समस्याओं के बजाय प्रचार पर ज्यादा ध्यान दे रही है.
 
मुकेश सहनी

Lagatar Desk :   वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जमुई और समस्तीपुर में नाबालिग लड़कियों से जुड़ी घटनाओं को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस तरह की घटनाओं को दुखद बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

 

पटना में पत्रकारों से बातचीत में सहनी ने कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का डर कम हुआ है और सरकार जनता की समस्याओं के बजाय प्रचार पर ज्यादा ध्यान दे रही है.

 

बाढ़ की स्थिति को लेकर भी सहनी ने सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि जब लोग बाढ़ से परेशान हैं, तब सरकार को उनकी मदद पर ध्यान देना चाहिए. सहनी ने चुनावी घोषणाओं, शराबबंदी और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर जागरूक रहने की अपील की. 

 

मुख्य चुनाव आयुक्त पर की तीखी टिप्पणी

चुनाव आयोग और SIR को लेकर जारी विवाद के बीच मुकेश सहनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. सहनी ने उनके खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और हिंसक बयान देते हुए कहा कि अगर एक हत्या करने पर मुझे माफी मिल जाए तो मैं ज्ञानेश कुमार को गोली मार दूंगा. 

 

 

शराबबंदी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा 

पटना में जन सुराज नेता अनिल यादव के गोलीबारी में घायल होने की घटना पर भी मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था बड़ी चुनौतियां हैं.

 

 

सहनी ने शराब की बिक्री दोबारा शुरू करने की चर्चा पर कहा कि इससे अपराध बढ़ने का खतरा हो सकता है. उन्होंने सरकार से इस फैसले पर सावधानी से विचार करने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी लोगों के लिए काम करना चाहिए. कहा कि जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही