Search

 
 
 

गढ़वा: यौन शोषण के आरोपी मुखिया ने किया सरेंडर

 
Garhwa: महिला के साथ 14 साल की उम्र से लेकर लगातार 20 सालों तक यौन शोषण करने के आरोपी रंका थाना क्षेत्र के दुधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने गढ़वा व्यवहार न्यायालय में सरेंडर कर दिया. मीडिया से बात करते हुए मुखिया इजहार अंसारी ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने आज तक कोई भी गलत काम नहीं किया है, तो इस घिनौने कृत्य का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने इसे एक राजनीतिक षडयंत्र बताया. कहा कि इसी के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. इजहार अंसारी ने न्यायालय पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें न्यायालय से इंसाफ मिलेगा, इसलिए उन्होंने न्यायालय में सरेंडर किया है. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/rss-meeting-begins-in-palakkad-kerala-leaders-of-32-organizations-including-jp-nadda-attend/">केरल

के पलक्कड़ में आरएसएस की बैठक शुरू, जेपी नड्डा सहित 32 संगठनों के नेता शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही