Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुक्ति संस्था ने 33 लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार, सात सालों में 1259 शवों को दिलायी सद्गति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जिसका कोई नहीं, उसकी मुक्ति संस्था है. संस्था 2014 से रिम्स के मॉर्चरी (शव गृह) में रखे गए लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते आ रही है. रविवार को संस्था ने रिम्स के शव गृह में रखे 33 अज्ञात लावारिस शवों का विधि-विधान से जुमार नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया. सामूहिक चिता सजाई गई और मंत्रोच्चार के बीच शवों के मोक्ष की प्राप्ति के लिए मुखाग्नि दी गयी. 7 सालों में संस्था ने 1259 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है. [caption id="attachment_204931" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/2-27.jpg"

alt="" width="1280" height="958" /> तस्वीर- जुमार नदी किनारे लावारिश शव का अंतिम संस्कार[/caption] इसे भी पढ़ें-अमतृसर">https://lagatar.in/nishan-sahibs-sacrilege-in-kapurthala-after-amritsar-golden-temple-accused-thrashed-by-mob-death/">अमतृसर

स्वर्ण मंदिर के बाद कपूरथला में निशान साहिब की बेअदबी का मामला, आरोपी की भीड़ ने पिटाई कर दी, मौत  

शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम का मिलता है सहयोग

संस्था के सदस्य रिम्स से शवों को पैक कर जुमार नदी के तट पर पहुंचे. नगर निगम ने लकड़ी उपलब्ध कराई और अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने की. जबकि मुखाग्नि संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने प्रदान किया. इसे भी पढ़ें-सर्जिकल">https://lagatar.in/call-from-pmo-in-three-hours-on-the-tweet-of-surgical-strike-hero-retired-lt-gen-hooda-ask-about-well-being-of-sister-suffering-from-cancer/">सर्जिकल

स्ट्राइक के हीरो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा के ट्वीट पर तीन  घंटे में PMO से फोन, कैंसर पीड़ित बहन का हालचाल जाना

अंतिम संस्कार में इन्होंने निभागी जिम्मेदारी

सामूहिक अंतिम संस्कार में प्रवीण लोहिया, सौरभ बथवाल, हरीश नागपल, रवि अग्रवाल, संजय सिंह, अंशु मित्तल, बंटी शर्मा, संजय खीरवाल, गौरव केडिया, राजेश विजय, विकाश विजय, संदीप पप्पनेजा, सुनील अग्रवाल, अमित, संदीप कुमार, नीरज खेतान, आदित्य राजगरिया, आशुतोष अग्रवाल, अमित अग्रवाल मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही