Search

मुक्ति संस्था ने रिम्स में पड़े 33 लावारिस शवों का दाह संस्कार किया

Ranchi :   मुक्ति संस्था ने आज रविवार को जुमार नदी के तट पर रिम्स में पड़े 33 लावारिस शवों का सामूहिक दाह संस्कार किया. अबतक  संस्था ने 1567 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है. संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया. दाह संस्कार के लिए संस्था के सदस्य सुबह से ही शवों को पैक करने में लगे थे. फिर जुमार नदी तट पर सभी शवों की सामूहिक चिता सजायी गयी. अंत में पूरे रीति-रिवाज से सामूहिक रूप से शवों का अंतिम संस्कार किया गया. (पढ़ें, रिम्स">https://lagatar.in/rims-server-failure-patient-is-helpless-for-treatment/">रिम्स

का सर्वर फेल, इलाज के लिए हलकान है मरीज)

सामूहिक दाह संस्कार के समय ये लोग रहे मौजूद

सामूहिक दाह संस्कार के समय रवि अग्रवाल, आदित्य राजगढ़िया, रतन अग्रवाल, आरके गांधी, दिनेश गावा, संदीप पपनेजा, आशीष भाटिया, आशुतोष अग्रवाल, सौरभ बथवाल, बलवीर जैन, मोती सिंह, नरेश प्रसाद, नवीन बजाज,विकाश सिंघानिया, नीरज खेतान, सुमित अग्रवाल, विकाश विजयवर्गीय, सीताराम कौशिक, राहुल जायसवाल, संजय अग्रवाल, राजा गोयनका, हरीश नागपाल व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-seven-day-yoga-countdown-program-of-ayush-department-from-june-15/">रांची

: आयुष विभाग का सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम 15 जून से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//