Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं रहे मुलायम, आपे से बाहर हुए टाना भगत, बेबाक बोले सरयू, ब‍िना ओबीसी आरक्षण होगा नगरपालिका चुनाव समेत शि‍क्षा, राजनीति, समाज और अपराध की बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे. सोमवार की सुबह गुरुग्राम के मेदांता में उन्‍होंने अंत‍िम सांस ली. उनके निधन पर राष्‍ट्रपति, पीएम मोदी, सीएम हेमंत सोरेन समेत देशभर के नेताओं ने शोक जताया और इसे राजनीत‍ि के लिए अपूर्णीय क्षति बताया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायी माने जाने वाले टाना भगत सोमवार को आपे से बाहर हो गए. इन लोगों ने कोर्ट परिसर में ही पुलिस पर पथराव कर कई पुलिसवालों को घायल कर दिया. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई टाना भगतों के चोटिल होने की खबर है. वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने लगातार न्यूज नेटवर्क के कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक बोले. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ किस परिस्थिति में उन्हें लड़ना पड़ा. हेमंत सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता की फितरत क्या है. झामुमो को राज्यपाल की गरिमा क्यों नहीं गिरानी चाहिए और किन कारणों से हेमंत सरकार की दुर्दशा हो सकती है. इन सब मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बातें रखीं. माही ने शुरू की धोनी इंटरटेनमेंट. ओबीसी आरक्षण के बिना होगा सभी नगर पालिका‍ओं में चुनाव. हेमंत कैबिनेट ने गुरुवार को इसकी मंजूरी दी. भगवान बिरसा के जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु से झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है. सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय द्वारा इस यात्रा की शुरुआत की गई. राज्य में बारिश के बाद हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों में ठंड महसूस होने लगेगी. नव वर्ष 2023 की शुरुआत झारखंड के खेलप्रेमियों के लिए शानदार होने जा रहा है. जनवरी-फरवरी 2023 में जेएससीए को टी-20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है. जेएससीए के लिए यह गौरव की बात है कि तीन माह के अंदर ही रांची में दो-दो अंतरराष्ट्रीय मैच के आयोजन का अवसर मिला है समेत श‍िक्षा, राजनीति, समाज, अपराध की बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/1-4.jpeg"

alt="" width="810" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/02-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="653" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/2.jpeg"

alt="" width="590" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/03-2.jpeg"

alt="" width="804" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/3-2.jpeg"

alt="" width="1036" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/04-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="1237" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/4-3.jpeg"

alt="" width="1280" height="441" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/05-2.jpeg"

alt="" width="1280" height="622" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/8-2.jpeg"

alt="" width="804" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/9.jpeg"

alt="" width="806" height="1280" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही