Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मूलवासी सदान मोर्चा का ऐलान, 19 अप्रैल को छात्र संगठनों के झारखंड बंद को देंगे समर्थन

Ranchi : झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन समेत अन्य छात्र संगठनों ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की मांग को लेकर 19 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया है. झारखंड आंदोलनकारी सह मूलवासी सदान मोर्चा ने झारखंड बंद का समर्थन देने का ऐलान किया है. केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कोर कमेटी सदस्यों से विचार-विमर्श करने के बाद छात्र संगठनों का समर्थन देने की घोषणा की है. (पढ़ें, सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-will-hear-on-24th-the-petition-requesting-independent-investigation-of-atiq-ashrafs-murder/">सुप्रीम

कोर्ट अतीक-अशरफ की हत्या की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर 24 को करेगा सुनवाई)

60 : 40 के नाम पर नियोजन नीति को ना उलझाये सरकार- राजेंद्र प्रसाद 

राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार 60 : 40 के नाम पर नियोजन नीति को ना उलझाये. खतियान आधारित नियोजन नीति व स्थानीय नीति को लेकर मूलवासी सदान मोर्चा लंबे समय से आंदोलन करते रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की कि जब तक झारखंड सरकार अपनी स्थानीय और नियोजन नीति नहीं बना लेती है, तब तक झारखंड में होने वाली नियुक्ति का आधार संयुक्त बिहार में बने नियोजन नीति 3 मार्च 1982 हो,  जो खतियान आधारित है कहा कि संयुक्त बिहार में बने नियम-कानून से झारखंड में बहुत सारे काम हो रहे हैं. लेकिन दुर्भाग्य से नियोजन नीति के मामले में ऐसा नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-obscene-messages-suddenly-started-running-on-the-display-board-near-the-railway-station/">भागलपुर

: रेलवे स्टेशन के पास लगे डिस्प्ले बोर्ड पर अचानक चलने लगा अश्लील मैसेज, मचा हड़कंप

अगर झारखंडियों के अधिकार के खिलवाड़ हुआ तो आने वाले चुनाव के परिणाम होंगे घातक

केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो झारखंड के हित में होता है, झारखंड के अधिकारी वो काम करना नहीं चाहते हैं. हमारे राजनेताओं की इच्छा शक्ति की कमी के कारण आज झारखंडी विरोधी मानसिकता के लोग हावी हो रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से नियोजन नीति को लेकर समाजिक संगठनों के साथ तुरंत बैठक करने का आग्रह किया. प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार जन भावना का आदर करे. झारखंडी के शहादत से झारखंड बना है. इसका मान सरकार को रखना चाहिए. अगर सरकार झारखंड के लोगों का अधिकार के साथ खिलवाड़ करती है तो आने वाले चुनाव में परिणाम घातक होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही