Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Mumbai : जीएसटी अधिकारियों ने ली ICICI बैंक के तीन कार्यालयों में तलाशी, हड़कंप

Mumbai : जीएसटी अधिकारियों द्वारा मुंबई में देश के प्राइवेट बैंकों में सबसे बड़े बैंकों में से एक माने जाने वाले ICICI बैंक के तीन कार्यालयों में बुधवार को तलाशी किये जाने की सूचना है. तलाशी अभियान चलाये जाने पर बैंक में हड़कंप मच गया. बैंक ने इसकी जानकारी देर रात स्टॉक एक्सचेंजों को दी है. बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि जीएसटी अधिकारियों ने बैंक के तीन कार्यालयों की तलाशी शुरू की. बैंक अनुरोध के अनुसार डेटा प्रदान करने में पूरा सहयोग कर रहा है

महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम के तहत हुई तलाशी

खबरों के अनुसार जीएसटी अधिकारियों ने ICICI Bank के कार्यालयों में तलाशी अभियान महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 67 (1) और (2) के तहत चलाया है. कहा जा रहा है कि जीएसटी की कार्रवाई का असर आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही