Search

 
 
 

मुंबई : हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला, लव जिहाद, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने की मांग

 
Mumbai : मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में आज रविवार को हिंदू संगठनों ने जन आक्रोश मोर्चा निकाला. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं. लव जिहाद और धर्मांतरण विरोधी कानून प्रदेश सहित पूरे देश में लागू करने की मांग को लेकर जन आक्रोश मोर्चा निकाला गया. खबरों के अनुसार मोर्चा सुबह 10 बजे दादर शिवाजी पार्क से कामगार स्टेडियम तक निकाला गया. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/discussion-on-countrys-scientific-potential-domestic-patents-e-waste-environment-in-pm-modis-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी के मन की बात में देश की वैज्ञानिक क्षमता, घरेलू पेटेंट, E-Waste, पर्यावरण पर चर्चा

हिंदू संगठनों द्वारा 40 से ज्यादा जनाक्रोश मोर्चे निकाले गये हैं

बता दें कि पिछले दो माह में महाराष्ट्र में हिंदू संगठनों द्वारा 40 से ज्यादा जनाक्रोश मोर्चे निकाले गये हैं. जानकारी के अनुसार आज निकाले गये मोर्चे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए. मांग की गयी कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाये जायें. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बंद हो. अवैध इस्लामिक धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई हो. जमीन जिहाद के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही गयी. मोर्चे में विश्व हिंदू परिषद, RSS और भाजपा समेत दर्जनों हिंदू संगठन शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :  आरिफ">https://lagatar.in/arif-mohammad-khan-criticized-the-bbc-documentary-said-he-should-be-called-a-hindu/">आरिफ

मोहम्मद खान ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की, कहा, उन्हें हिंदू कहा जाये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही