Search

 
 
 

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई पानी पानी, 16 ट्रेनें रद्द, मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर लैंडस्लाइड

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई पानी पानी हो गयी है. जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारी बारिश का असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा है. मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर कई जगह लैंडस्लाइड होने की खबर है. इस कारण रेलवे ट्रैक और एक्सप्रेस-वे पर आवागमन में व्यवधान आया है.
 

Mumbai : मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई पानी पानी हो गयी है. जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारी बारिश का असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा है. मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर कई जगह लैंडस्लाइड होने की खबर है. इस कारण रेलवे ट्रैक और एक्सप्रेस-वे पर आवागमन में व्यवधान आया है. पुलिस ने बताया कि भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण सोमवार को पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराने पुणे-मुंबई हाईवे, दोनों पर ही ट्रैफिक रोक दिया गया है.


Uploaded Image

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में रविवार देर रात लैंडस्लाइड हुई है. इस कारण सेंट्रल रेलवे द्वारा 16 ट्रेनों को रद्द कर दिये जाने की खबर है. नौ ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. मुंबई से नासिक जाने वाला रेल मार्ग भी प्रभावित हुआ है. जानकारी के अनुसार ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच अप मेन लाइन पर पास की पहाड़ी से भारी मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा.

 

लैंडस्लाइड के कारण ट्रेन संचालन तत्काल रोकना पड़ा. रेलवे की इंजीनियरिंग और मेंटेनेंस टीमों को तत्काल ट्रैक से मलबा हटाने के काम में लगाया गया. मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर खंडाला के मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट के पास भी लैंडस्लाइड होने की सूचना है. इस कारण सड़क यातायात बाधित हुआ है. जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार कुछ स्थानों पर मलबा सड़क पर आ जाने से वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया. रास्ते पर लंबा जाम लग गया.

 

पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबा हटाने और यातायात सामान्य करने की कवायद में जुट गयी हैं. मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है, वह अच्छे संकेत नहीं दे रहा है. मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और घाट क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. कहा है कि इसके  भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आम जन से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न जायें. रेलवे-स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी पर नजर रखें.   

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही