Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बड़ा हादसा, 5 की मौत, एक दर्जन से ज्‍यादा घायल

Mumbai :  मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार की अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार खड़ी एंबुलेंस से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. घटना अहले सुबह 3:30 बजे घटी. इसे भी पढ़ें : उत्‍तराखंड">https://lagatar.in/in-uttarakhand-a-bus-full-of-processions-fell-into-a-ditch-25-killed/">उत्‍तराखंड

में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 25 की मौत
">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/10-2.jpg">

दरअसल,">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/10-2.jpg">दरअसल,

इस हादसे से पहले वहां एक दुर्घटना हुई थी. एंबुलेंस हादसे में घायलों को लेने आई थी. रोड के किनारे खड़ी एंबुलेंस में जब घायलों को बैठाया जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार आई और लोगों को रौंदते चली गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार की टक्‍कर से एंबुलेंस समेत 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्‍यादा लोग घायल हो गए. इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार कार गाड़ियों के पास खड़े लोगों को और गाड़ियों को टक्कर मारते आगे बढ़ गई.
इसे भी पढ़ें : जम्मू">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-servant-had-killed-dg-jail-hemant-lohia-arrested-with-weapons/">जम्मू

कश्मीर : नौकर ने की थी DG जेल हेमंत लोहिया की हत्या, हथियार संग हुआ गिरफ्तार

हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. PMO ने ट्वीट किया, `मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं. जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे.` इसे भी पढ़ें : धर्म">https://lagatar.in/due-to-the-imbalance-of-population-based-on-religion-the-country-is-divided-bhagwat/">धर्म

आधारित जनसंख्या के असंतुलन से होता है देश का बंटवारा :  भागवत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही