Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई : चेंबूर में दो मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Ranchi :   मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां दो मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी. इसमें दो बच्चे भी शामिल हैं. आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. मरने वालों में गीतादेवी गुप्ता (60 वर्ष), अनीता गुप्ता (39 वर्ष), प्रेम गुप्ता (30 वर्ष), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्ष), विधि गुप्ता (15 वर्ष, नरेंद्र गुप्ता (10 वर्ष) और प्रेसी गुप्ता (6 वर्ष) शामिल हैं.

इलेक्ट्रिक वायरिंग में आग लगने के कारण पूरे घर में फैली आग

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान में इलेक्ट्रिक वायरिंग में आग लग गयी. देखते ही देखते आग पूरे घर में तेजी से फैल गयी. ऐसे में घर में सो रहे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. आग की लपटों की वजह से परिवार के सभी लोग बुरी तरह झुलस गये. मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया. मकान में फंसे लोगों को बाहर निकला गया और आनन-फानन में रजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही