Search

मुंबई : Dance bar में पुलिस की रेड, तिलस्मी तहखाने का खुलासा, 17 लड़कियां छुपा कर रखी गयी थी

 Mumbai :  मुंबई पुलिस ने अंधेरी इलाके के  फेमस दीपा बार (deepa dance bar) में जब रेड डाली तो कई तिलस्मी नजारे दिखे. छापेमारी के दौरान dance bar में दीवार के अंदर एक सीक्रेट अंडरग्राउंड तहखाने के बारे में पता चला. जिसमें 17 लड़कियों को छिपा कर रखा गया था.  पकड़ी गयी सभी लड़िकयां बार-बलाएं बताई जा रही हैं. पुलिस को जिस्मफरोशी का शक था. यह  शिकायत एक एनजीओ द्वारा की गयी थी. बता दें कि इस मामले में FIR दर्ज हुई है. मामले की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-fir-at-childrens-home-of-missionaries-of-charity-in-vadodara-alleging-forcibly-converting-hindu-girls-to-christians/">गुजरात

: वडोदरा में मिशनरी ऑफ चैरिटी के बाल गृह पर FIR, हिंदू लड़कियों को जबरन ईसाई बनाने का आरोप

ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक दरवाजे लगे हुए थे

खबर है कि छापामारी  रविवार शाम से शुरू हुई थी. सारी रात कार्र्वाई जारी रही. जानकारी के अनुसार 15 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद पुलिस को पता चला कि बार के अंदर एक अंडरग्राउंड तहखाना भी बनाया गया है. मेकअप रूम की दीवारों पर लगे शीशे के पीछे यह गुप्त तहखाना बना हुआ था. अंदर जाने का रास्ता दीवार में लगे शीशे के पीछे से जाता था. इसमें ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक दरवाजे लगे हुए थे, जो दिखने में तो शीशे की तरह लगते थे, लेकिन उनके पीछे रास्ता था. इसे भी पढ़ें :  पीएम">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-reached-banaras-railway-station-at-one-oclock-in-the-night-with-cm-yogi-inspected-met-passengers/">पीएम

मोदी सीएम योगी के साथ रात एक बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे, मुआयना किया, यात्रियों से मिले

पुलिस गुप्त रास्ते के जरिए तहखाने में पहुंची

जब पुलिस गुप्त रास्ते के जरिए तहखाने में पहुंची तो देखकर हैरान हो गये. वहां खड़े हो पाने की भी जगह नहीं थी. सिर्फ तीन फीट का एक कांच लगा हुआ था. मेकअप रूम में इस्तेमाल होने वाले शीशे को बड़ी की चालाकी से जोड़ा गया था. लेकिन जैसे ही हथौड़े से कांच को तोड़ा गया, तो वहां गुप्त तहखाने का रास्ता दिखा. पुलिस यहां का नजारा देख कर हैरत में पड़ गयी. तहखाने में एसी, बेड और टीवी जैसी सभी सुविधाएं थीं. यहां 17 लड़कियां छिपी हुई थीं. इसे भी पढ़ें :  Time">https://lagatar.in/time-magazine-named-elon-musk-as-person-of-the-year-for-2021/">Time

magazine ने Elon Musk की खूबियां गिनाते हुए 2021 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर करार दिया

पुलिस के आते ही गायब हो जाती थीं लड़कियां 

पुलिस की नजर से बचने के लिए यह गुप्त तहखाना बनाया गया था. जब कभी पुलिस यहां आती थी, तो लड़िकयों को इसी अंडरग्राउंड तहखाने में छिपा दिया जाता था. पुलिस नजर आते ही बार के बाहर लगे कैमरों से अंदर बैठे लोग अलर्ट हो जाते थे. फिर यहां पर मौजूद लड़कियों को तहखाना में छुपा दिया जाता था, बता दें कि पुलिस ने पहले भी कई बार यहां पर छापा मारा था,  लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//