Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई  : राहुल गांधी रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकालेंगे

Advertisement
Advertisement
जब लोग कोरोना वायरस से मर रहे थे, तो वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने चुनावी बॉंन्ड के रूप में प्रधानमंत्री मोदी को पैसा दान किया.  Mumbai :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई में रविवार को मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा निकालेंगे. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन शाम को यहां डॉ बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि पर होगा. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार के कार्यालय ने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगी.        नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को तेजपाल हॉल में हुई थी

इसके बाद गांधी अगस्त क्रांति मैदान के पास तेजपाल हॉल में प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे. महात्मा गांधी जब भी मुंबई में होते थे, तो मणि भवन उनका निवास स्थान होता था, जबकि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को तेजपाल हॉल में हुई थी. राहुल गांधी की यात्रा से जुड़ी समापन रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को आयोजित होगी, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे.

राहुल ने चुनावी बॉन्ड योजना को जबरन वसूली गिरोह करार दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार को हल्ला बोला. चुनावी बॉंन्ड योजना को सरकारें गिराने व राजनीतिक दलों को विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया गया जबरन वसूली गिरोह करार दिया. उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा  के मुंबई के लिए रवाना होने से पहले महाराष्ट्र के ठाणे में जंभाली नाका पर लोगों को संबोधित किया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया,  चुनावी बॉंन्ड योजना एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जबरन वसूली गिरोह है और जो लोग विरोध करते हैं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग उनके पीछे पड़ जाते हैं. राहुल गांधी ने कहा, यह एक जबरन वसूली गिरोह है जिसका इस्तेमाल विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली सरकारों को गिराने और राजनीतिक दलों को विभाजित करने के लिए किया गया.

कोविड-19 महामारी से भारत में 50 लाख लोगों की मौत हुई

उन्होंने एकनाथ शिंद के नेतृत्व में शिवसेना में हुए विद्रोह और अजित पवार की अगुवाई में राकांपा में हुई बगावत का जिक्र करते हुए कहा, “क्या आपको लगता है कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक मुफ्त में भाग गये हैं? कहा कि पिछड़े समुदायों, दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और सामान्य वर्ग के गरीबों की आबादी 80 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन सरकारी व निजी क्षेत्रों में शीर्ष पदों पर उनका प्रतिनिधित्व बहुत कम है. उन्होंने दावा किया कि कोविड-19 महामारी से भारत में 50 लाख लोगों की मौत हुई. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया, जब लोग कोरोना वायरस से मर रहे थे, तो वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने चुनावी बॉंन्ड के रूप में प्रधानमंत्री मोदी को पैसा दान किया.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में  फिल्मी सितारे और शीर्ष उद्योगपति  शामिल हुए

गांधी ने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में केवल फिल्मी सितारे और शीर्ष उद्योगपति ही अतिथि के रूप में शामिल हुए, लेकिन कोई गरीब लोग नहीं थे. उन्होंने दावा किया, यहां तक कि भारत की राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) को भी (कार्यक्रम में) अनुमति नहीं दी गयी क्योंकि वह आदिवासी हैं. गांधी की यात्रा के ठाणे में प्रवेश करते समय राकांपा (शरदचंद्र पवार) विधायक जीतेंद्र अव्हाड, शिवसेना (यूबीटी) नेता केदार दिघे उनके साथ मौजूद थे. जिले के भिवंडी में समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने उनका स्वागत किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही