Search

 
 
 

मॉनसून की बारिश से मुंबई शहर त्राहिमाम, अधिकतर इलाके पानी पानी हो गये

मॉनसून की बारिश  से मुंबई शहर त्राहिमाम है. शहर के अधिकतर इलाके पानी पानी हो गये हैं.सड़कों पर तालाब का नजारा है. लोग अपने घरों में कैद से हो गये हैं. अंधेरी सबवे (अंडरपास) में पानी भर जाने के कारण यातायात ठप पड़ गया है.
 

Mumbai : मॉनसून की बारिश  से मुंबई शहर त्राहिमाम है. शहर के अधिकतर इलाके पानी पानी हो गये हैं. सड़कों पर तालाब का नजारा है. लोग अपने घरों में कैद से हो गये हैं. अंधेरी सबवे (अंडरपास) में पानी भर जाने के कारण यातायात ठप पड़ गया है. मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं.

 
 
खबर है कि रविवार रात भर बारिश हुई है. विले पार्ले, सांताक्रूज, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा सहित अंधेरी, खार, मालाड, गोरेगांव आदि  इलाके सर्वाधिक प्रभावित हैं. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जानकारी दी है कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पानी भर गया है. गाड़ियों रेंग रही हैं. प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.  

 

अंधेरी सबवे पानी भर जाने के कारण  बंद कर दिया गया है. अंधेरी सबवे से रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती है. यह लाइफ लाइन ठप होने से लाखों लोगों पर असर पड़ा है.  
 
 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही