Search

 
 
 

मुंबई: संजय राउत का तीखा हमला, बागी विधायकों को जिंदा लाश बताया

 
Mumbai/Guwahati: महाराष्ट्र का सियासी संग्राम तीखा मोड़ लेता जा रहा है. दोनों ओर से बयानबाजी का दौर जारी है. संजय राउत ने बागी विधायकों और उनके नेता एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला बोला. संजय राउत ने बागी विधायकों को जिंदा लाश कहा. उन्होंने कहा कि 40 लोग वहां हैं वे जिंदा लाश हैं. वे शरीर से आयेंगे आत्मा मर चुकी है. यहां जो आग लगी है उसका क्या अंजाम हो सकता है, उन्हें मालूम है.

शिंदे को ऑफर किया गया था सीएम पद- आदित्य

वहीं आदित्य ठाकरे ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर किया गया था. 30 मई को उद्धव ठाकरे ने शिंदे को सीएम पद का ऑफर दिया था. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत खराब है जिसका एकनाथ शिंदे फायदा उठा रहे हैं. आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस खेल में बीजेपी शामिल है. गुवाहाटी में बीजेपी नेता बागी विधायकों से मिल रहे हैं. अब आईपीएल की तरह विधायकों की बोली लग रही है.

विधायक वापस आएंगे तो उनके साथ होंगे- पवार

सियासी घमासान पर शरद पवार ने कहा कि बागी विधायक जब वापस आयेंगे तो वे उनके साथ होंगे. जबकि शिवसेना नेता संजय गुप्ता ने कहा कि बागी विधायकों का मुद्दा उठाने का तरीका गलत है.

राज्यपाल ने सुरक्षा मुहैया कराने का दिया निर्देश

केन्द्र की मोदी सरकार ने 15 बागी विधायकों को वाई प्लस कैटगरी सुरक्षा मुहैया कराई है. जबकि राज्यपाल ने बागी विधायकों के परिवारवालों की सुरक्षा देने का निर्देश दिया है.

एकनाथ शिंदे भी मोर्च पर डटे

एक तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने तेवर दिखा रहे हैं तो बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे भी मोर्चे पर डट गये हैं. वहीं महाराष्ट्र के सियासी घमासान में बीजेपी की भी एंट्री हो गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही