Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई: एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे हमलावर, कहा- शिवसेना का चिन्ह छीन कर दिखाएं

Mumbai: महाराष्‍ट्र में सत्ता गंवाने के बाद उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर  बेहद हमलावर नजर आए. उन्‍होंने कहा, "शिवसेना का चिह्न हमसे कोई नहीं छीन नहीं सकता.तीर और कमान` उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न रहेगा." ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से चुनौती भरे लहजे में कहा कि वे शिवसेना को चुनाव चिह्न छीनकर दिखाएं. उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट  का 11 जुलाई का फैसला सिर्फ शिवसेना का ही नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र का भविष्य भी तय करेगा.उन्‍होंने राज्‍य में मध्‍यावधि चुनाव की मांग की. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-clean-chit-to-chakraborty-nursing-home-then-civil-surgeon-trapped/">धनबाद

: चक्रवर्ती नर्सिंग होम को क्लीनचिट, तत्कालीन सिविल सर्जन फंस गए

परेशानी मुझे जो है वो किसी को नहीं है”

शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्वव ठाकरे ने कहा, "आपसे बात करने से पहले आज भी मेरी शक्ल पर मास्क था. कुछ दिन पहले मुझे कोविड था, नेगेटिव हुआ. तब डॉक्टर ने कहा कि पोस्ट कोविड परेशानी है क्या, मैंने कहा जो परेशानी मुझे है वो शायद किसी को नहीं है." शिवसेना के चिन्ह धनुष बाण को लेकर लेकर कहा, "मैंने सभी को कहा कि धनुष-बाण हमारी है वो हमसे कोई नहीं ले सकता. लेकिन लोग सिर्फ धनुष-बाण नहीं, किसके पास वो चिन्ह है वो देखते हैं. पिछले कुछ समय से क्या कुछ हुआ वो भी हमारे कार्यकर्ताओं को हमने बताया. शिवसेना का धनुष्य बाण हमसे कोई नहीं ले सकता.

ठाणे में पार्षद नहीं, कार्यकर्ता गये- उद्धव

इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा, "तस्वीरें आ रही हैं कि इतने पार्षद चले गए, लेकिन अब महानगरपालिका चल नहीं रहा है, यह सभी फिलहाल कार्यकर्ता हैं, पार्षद नहीं. दिन ब दिन कार्यकर्ता आ रहे हैं, उस दिन महिला कार्यकर्ता आए, उनकी आंखों में आंसू थे.  मुझे अभिमान है कि शिवसेना ने बिना कुछ देखे छोटे, सादे लोगों को हमने बड़ा किया है.जो लोग बड़े हुए, वो चले गए लेकिन जो सादे लोग हैं वो हमारे साथ ही हैं." इसे भी पढ़ें-विदेश">https://lagatar.in/cyber-attack-on-india-by-hackers-from-abroad-2000-websites-hacked/">विदेश

से हैकरों का भारत पर साइबर हमला, 2000 वेबसाइट को किया हैक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही