Ranchi : विधानसभा चुनाव 2024 में राज्य के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने व विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से मम्मी पापा वोट दो...अभियान चलाया गया. सोमवार को इस अभियान में पूरे राज्य के 18,570 स्कूलों के 17,06,182 बच्चों ने भाग लिया. स्कूली बच्चों द्वारा अपने अभिभावकों को की गयी अपील निश्चित रूप से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित करेगी. बता दें कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के समन्वय के साथ अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पूर्वाह्न 11 से 12 के बीच अपने-अपने माता-पिता/ अभिभावकों को अनिवार्य मतदान के अनुरोध के साथ पत्र लिखकर भावुक अपील की. https://lagatar.in/mummy-papa-vote-do-17-lakh-school-children-participated-in-the-campaign-mummypapavotedo-hashtag-kept-trending-in-the-top-10/vote-111/"
rel="attachment wp-att-970733">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Vote-111.jpg"
alt="" width="600" height="400" />https://lagatar.in/mummy-papa-vote-do-17-lakh-school-children-participated-in-the-campaign-mummypapavotedo-hashtag-kept-trending-in-the-top-10/vote-999/"
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि बच्चों द्वारा भावनात्मक पत्र लिखकर आज पूरे राज्य के अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य किया गया है. इसके लिए बच्चों की जितनी तारीफ की जाये, वह कम है. बच्चों ने आज अपने माता-पिता को अपने संवैधानिक दायित्व की याद दिलाते हुए साबित किया है कि भविष्य में वे अपने लोकतंत्र को और मजबूत करेंगे. अभियान एक प्रकार से बच्चों के द्वारा अपने अभिभावकों से अपने दायित्व निभाने की भावनात्मक अपील का अनुभव छोड़ गया.राज्य में इस तरह के अभियान विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार चलाये जायेंगे. उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं की हौसला-अफजाई की.
rel="attachment wp-att-970733">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment