Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुनव्वर राणा ने फिर गाया पलायन राग,  कहा, बहुत सारे मुसलमान यूपी छोड़ चुके, योगी का जिन्ना से खानदानी रिश्ता...

Advertisement
Advertisement
Lucknow :  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिन्ना-पाकिस्तान का मुद्दा खूब उछल रहा है. इस पर बयान देकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा फिर सुर्खियों में हैं. कहा कि जिन्ना-पाकिस्तान से चुनावों का क्या लेना-देना है? कहा कि  इससे किसी भी पार्टी को कुछ हासिल नहीं होगा. पहले बैरिस्टर का नाम लिया जा रहा था, तो जिन्ना का नाम आना ही था. इसे भी पढ़ें : ADR">https://lagatar.in/adr-report-bjp-is-the-countrys-richest-party-with-assets-of-four-thousand-crores-at-number-one/">ADR

की रिपोर्ट,  भाजपा  देश की सबसे अमीर पार्टी, साढ़े चार हजार करोड़ की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर

जनता असल मुद्दों पर गौर कर वोट डालेगी  

उन्होंने कहा कि जनता असल मुद्दों पर गौर कर वोट डालेगी.  बता दें कि शायर मुनव्वर राणा  अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं.  साथ ही उन्होंने पलायन को लेकर अपना पुराना राग फिर से छेड़ दिया है. यूपी के CM योगी पर तंज कसते हुए कहा कि योगी जी का जिन्ना से खानदानी रिश्ता होगा. इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/new-york-times-report-revealed-india-bought-spyware-pegasus-after-defense-deal-with-israel-in-2017/">न्यूयॉर्क

टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा, 2017 में इजरायल के साथ डिफेंस डील के बाद भारत ने खरीदा था स्पाईवेयर पेगासस

तो मुझे पलायन करना पड़ेगा 

इसस क्रम में मुनव्वर राणा ने कहा कि मुझपर इतने ज़ुल्म हुए है कि मुझे कहना पड़ रहा है कि मुझे पलायन करना पड़ेगा, पिछले दिनों हमें सत्ता ने काफी परेशान किया. हमारे खिलाफ हजरतगंज थाने में कई FIR की गयी. उन्होंने कहा कि कोई भी बात बोलने और सच बोलने पर FIR दर्ज कर जाती है. ओवैसी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि   यदि उसकी नादानी से योगी सरकार में आते हैं तो हम पलायन जायेंगे.

यूपी से बहुत सारे मुसलमान पलायन कर गये हैं

मुनव्वर राणा ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा. कहा कि अगर अमित शाह गिन सकते हैं तो पता चलेगा कि यूपी से बहुत से मुसलमान पलायन कर चुके हैं. साथ ही कहा कि `सियासत से मेरा कोई ताल्लुक नहीं, मेरा सियासत से उतना ही ताल्लुक है जितना महात्मा गांधी का खराब औरतों से.  मैं रूलिंग पार्टी की हमेशा आलोचना ही करता रहा हूं. इसे भी पढ़ें :  सपा">https://lagatar.in/sp-leader-azam-khans-son-abdullah-azam-fears-up-police-deployed-in-his-security-can-shoot-at-any-time/">सपा

नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को डर, उनकी सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस कभी भी गोली  मार सकती है

  पीएम मोदी चीन बोलने से डरते हैं

सीएम योगी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि `योगी क्यों जिन्ना और पाकिस्तान कर रहे है ? आप किसको बोल रहे हैं, योगी जी का खुद का खानदानी रिश्ता होगा जिन्ना से, इसके अलावा उनके पास कोई काम नही है. पाकिस्तान बच्चा है और हम मां हैं. असली दुस्मन तो चीन है. 56 इंच का सीने वाले पीएम सब कुछ कह सकते हैं लेकिन चीनी और चीन बोलना भूल गए हैं. उन्हें चीनी की जगह सुगर बोलते हैं, क्योंकि वे चीन बोलने से डरते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही