Lagatar desk : रियलिटी शो The 50 इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. प्रीमियर के बाद से ही शो में हुए झगड़े और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. इसी बीच स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने शो को लेकर तंज कसा है.
हाल ही में मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा ,पहली बार इंडियन हिस्ट्री में ऐसा हो रहा है कि सेलिब्रिटीज़ परफॉर्म करेंगे और फैंस को टॉर्चर झेलने के पैसे मिलेंगे.
उन्होंने पहले ही एपिसोड में वंशज सिंह को बाहर किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. मुनव्वर ने प्रिंस नरूला और करण पटेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों ने वंशज को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया. मज़ाक में उन्होंने यह भी कहा कि दोनों को कंडोम के ऐड मिलेंगे क्योंकि उन्होंने वंश को आगे बढ़ने नहीं दिया.
मनीषा रानी पर भी कसा तंज
मुनव्वर ने मनीषा रानी पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि सब लोग इसको कोने में ठसा के रखते हैं,और उनकी तुलना जियोहॉटस्टार के लोगो से करते हुए कहा कि वह भी हमेशा कोने में ही दिखाई देती हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 26 कैनेस्टेन मुकाबले से बाहर हो चुके हैं, जिनमें से 7 को औपचारिक रूप से घर भेजा गया है. शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट वंशज सिंह थे.
First Copy से मुनव्वर का एक्टिंग डेब्यू
रियलिटी शो के अलावा मुनव्वर फारूकी अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं. उन्होंने वेब सीरीज़ First Copy से अभिनय की दुनिया में कदम रखा है.हाल ही में टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. को दिए इंटरव्यू में मुनव्वर ने कहा,हो सकता है मैंने पहले भी कैमरे का सामना किया हो, लेकिन एक्टिंग बिल्कुल अलग है. यहां आपको एक स्क्रिप्ट और एक किरदार निभाना होता है. जब स्क्रिप्ट और लाइन्स आईं, तब एहसास हुआ कि यह बिल्कुल भी आसान नहीं है.
First Copy की कहानी 1990 के दशक की मुंबई पर आधारित है. यह एक युवा आरिफ की कहानी है, जो काम पर बेइज्जत होने के बाद फिल्म पायरेसी की दुनिया में उतर जाता है. VCD युग के दौरान पायरेसी के बढ़ते कारोबार के बीच आरिफ एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करता है, लेकिन एक दृढ़ निश्चयी पुलिस अधिकारी तक पहुंचने की कोशिश करता है.इस तरह, एक तरफ The 50 में चल रहा विवाद चर्चा में है, तो दूसरी ओर मुनव्वर अपने नए अभिनय सफर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment