Search

 
 
 

मुनव्वर फारूकी की डेब्यू सीरीज फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज, शेयर किया पोस्ट

मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक्टिंग में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. जो 20 जून को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा
 

 Lagatar desk  : मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक्टिंग में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. जो 20 जून को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाएगा

 

 

हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने अपेन इंस्टाग्राम पर फर्स्ट कॉपी का ट्रेलर शेयर किया है. साथ ही इसके कैप्शन में लिखा - नाम फर्स्ट कॉपी है, पर ये शो 100% ओरिजिनल है. मिलते हैं 20 जून को, सिर्फ अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर.

 

फर्स्ट कॉपी कहानी 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक गरीब युवक पाइरेसी के अवैध धंधे के जरिए अमीरी की ऊंचाइयों तक पहुंचता है. वह महंगी गाड़ियों में घूमता है और एक ऐशो-आराम भरी ज़िंदगी जीने लगता है.

 

इस सीरीज मुनव्वर फारुकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. वह 'आरिफ' नामक किरदार में नजर आएंगे, जो पाइरेसी के धंधे को बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है. उनके साथ एक्ट्रेस आशी सिंह नजर आएंगी, जो आरिफ की पत्नी की भूमिका में हैं.

 

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पाइरेसी के चलते फिल्म निर्माताओं को भारी नुकसान होने लगता है. जैसे-जैसे मामला सामने आता है, आरिफ की मुश्किलें बढ़ जाती हैं.अब सवाल ये है कि क्या आरिफ खुद को इस गिरते हुए साम्राज्य से बचा पाएगा या फिर वह यह गैरकानूनी धंधा हमेशा के लिए छोड़ देगा.



स्टार कास्ट

आपको बता दें कि इस वेब सीरीज में कई बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं. मुनव्वर फारुकी जहां मुख्य भूमिका में हैं, वहीं उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब, आशी सिंह, मेयांग चांग, इनाम उल हक और रजा मुराद जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही