Search

 
 
 

अस्पताल में भर्ती मुनव्वर फारुकी का बेटा, पत्नी मेहजबीन ने शेयर किया इमोशनल  नोट

बिग बॉस 17 के विनर  मुनव्वर फारुकी इन दिनो  मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी मुनव्वर की पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने सोशल मीडिया पर साझा की.मेहजबीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे की दो तस्वीरें साझा कीं.
 

Lagatar desk : बिग बॉस 17 के विनर  मुनव्वर फारुकी इन दिनो  मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. उनके बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी मुनव्वर की पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने सोशल मीडिया पर साझा की.मेहजबीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे की दो तस्वीरें साझा कीं. पहली तस्वीर में वह अपने बेटे को अस्पताल के बिस्तर पर गोद में लिए बैठी नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह उसके छोटे से हाथ को थामे हुए दिख रही हैं. इसके साथ

 

Uploaded Image

उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा


जल्दी ठीक हो जाओ मेरे प्यारे बेटे. सभी पैरेंट्स से गुज़ारिश है कि वायरल इंफेक्शन से बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतें. बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखें और उनकी देखभाल करें.”

 

फैंस की दुआओं का सिलसिला


मेहजबीन की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मुनव्वर और उनके बेटे के लिए दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस और शुभचिंतक उनके बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

 

पहले भी झेल चुके हैं कठिन समय


मुनव्वर फारुकी पहले भी एक इंटरव्यू में अपने बेटे की गंभीर बीमारी का ज़िक्र कर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि जब उनका बेटा महज़ डेढ़ साल का था, तो उसे एक गंभीर बीमारी हो गई थी, जिसमें शरीर की रक्त नलिकाएं (ब्लड वेन्स) सूज जाती हैं और यह दिल को प्रभावित कर सकती है.उस समय मुनव्वर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी. उनके पास केवल ₹700 थे, जबकि इलाज के लिए ₹25,000 की लागत वाले एक इंजेक्शन की आवश्यकता थी. उन्होंने मदद की गुहार लगाई और सिर्फ तीन घंटे में उन्हें ज़रूरी राशि मिल गई. मुनव्वर ने कहा था कि यह अनुभव उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बन गया और उन्होंने मानवीय करुणा की असली ताकत को महसूस किया.

 

वर्क फ्रंट की बात


मुनव्वर फारुकी ने रियलिटी शो ‘लॉकअप’ और ‘बिग बॉस 17’ जीतने के बाद इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई है. उनकी कॉमेडी और ईमानदारी भरी जिंदगी की झलकियों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है.फिलहाल सभी की दुआएं उनके बेटे के जल्द स्वस्थ होने के लिए हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही