Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

12 फरवरी को मुंडा महासम्मेलन, चलाया गया जागरूकता अभियान

Ranchi : खूंटकट्टी मुंडा धर्म सभा ने गुरुवार को 12 फरवरी को होनेवाले मुंडा महा सम्मेलन को लेकर बुढ़मू प्रखंड के खिजुर टोला में जन जागरूकता अभियान चलाया. मुंडा सभा के कार्यकारणी अध्यक्ष मनिष मुंडा कहा कि सुंतियांबे पहाड़ मुंडाओं का राष्ट्रीय धरोहर है. इसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसके लिए मुंडाओं को एकजुट होना होगा. शैलेद्र मुंडा ने कहा कि मुंडा समाज राजनिति का शिकार हो रहा है. 12 फरवरी को पूरे राज्य से लोग आयेंगे. इसके लिए गांव- गांव में बैठकें की जा रही हैं. युवाओं में जनचेतना लाने के लिए एक मंच दिये जा रहे हैं, ताकि मुंडा समाज में फैली कुप्रथाओं को रोका जा सके. मुंडा सभा के सचिव देवेंद्र पाहन ने कहा कि मुंडा समाज को नशा से दूर होना होगा. कोषाध्यक्ष बसंत पाहन ने कहा कि मुंडा जनजाति राज्य की सबसे पुरानी जनजाति है. हर हाल में मुंडाओं को आगे आना होगा. शिक्षित होना होगा, समाज का नेतत्व करना होगा. इसके लिए समाज में जागरूकता फैलाने के लिए मुंडा युवाओं को एकजुटता दिखानी होगी. मौके पर दीपक मुंडा, बसंत पाहन, सीताराम मुंडा, अमीन मुंडा, हेमंत मुंडा, सुनिल पाहन, शैलेंद्र पाहन, विनय पाहन, देवेंद्र पाहन, पुतुल देवी, शीला देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/salkhans-marang-buru-bachao-bharat-yatra-reached-ramgarh/">रामगढ़

पहुंची सालखन की मरांग बुरु बचाओ भारत यात्रा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही