Search

 
 
 

मुंडा सभा ने सोनाहातु प्रखंड में मुंडाओं के ससनदिरी स्थल का भ्रमण किया

 
Ranchi : मुंडा सभा ने आज रविवार को सोनाहातु प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल चौकाहातु में मुंडाओं के ससन दिरी स्थल का भ्रमण किया. इस अवसर पर झारखंड मुंडा समाज के अगुवा अनिल सिंह मुंडा ने कहा कि यह मुंडा आदिवासियों का पहला ससनदिरी स्थल है. विश्व में यह सबसे बड़ा स्थल माना जाता है. कहा कि आज भी 10 हजार से अधिक पत्थर इस कब्रिस्तान में गाड़े गये दिखाई देते है. अनिल सिंह मुंडा ने कहा कि यह जगह आज भी उपेक्षा का शिकार है.

सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है

उन्होंने मांग की कि इस स्थल को मुंडा समाज के लिए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाये. कहा कि लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. धीरे धीरे इस जगह पर अतिक्रमण किया जा रहा हैं.अनिल सिंह मुंडा ने कहाकि इसे बचाने के लिए राज्य भर के मुंडा समाज को आगे आने की जरूरत है. तभी इसका अस्तित्व बचेगा और इसका विकास किया जा सकता है. मौके पर नवीन मुंडु, बिलकन डांग,धनिक गुडिया,रोशन होरो,रोयल डांग ,प्रभु साहय सांगा,जोन कंडुलना,दास तोपनो,सोसन समद,सुरीन समेत सैकड़ो मुंडा समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही