Search

 
 
 

मुंडा फ्रेशर्स मिलन में युवाओं ने लिया भाषा, संस्कृति और पहचान के संरक्षण का संकल्प

Ranchi News: कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संख्या में मुंडा विद्यार्थी शामिल हुए. संत अन्ना, उर्सलाइन  सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक मुंडारी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया. सेंट जेवियर कॉलेज, रांची के बीएड विभागाध्यक्ष फ्लोरेंस पूर्ति ने कहा कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि किसी समुदाय की संस्कृति, इतिहास और पहचान की आधारशिला होती है.
 
मुंडा फ्रेशर्स मिलन

Ranchi News: छोटानागपुर मुंडा छात्र संघ की ओर से संत अल्बर्ट्स कॉलेज, सभागार में मुंडा छात्र संघ फ्रेशर्स 2026 का आयोजन किया गया. समारोह में नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ मुंडा भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामुदायिक पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया. 


कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के संख्या में मुंडा विद्यार्थी शामिल हुए. संत अन्ना, उर्सलाइन  सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक मुंडारी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. पारंपरिक वेशभूषा और लोकनृत्यों ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया. सेंट जेवियर कॉलेज, रांची के बीएड विभागाध्यक्ष फ्लोरेंस पूर्ति ने कहा कि भाषा सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि किसी समुदाय की संस्कृति, इतिहास और पहचान की आधारशिला होती है.

इसे भी पढ़ें - 

 

उन्होंने मुंडारी भाषा के संरक्षण और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी. साथ ही युवाओं से मातृभाषा के प्रति गर्व और जिम्मेदारी का भाव रखने का आह्वान किया.

 

शिक्षा के साथ संस्कृति से जुड़े रहने की अपील

कार्यक्रम में खूंटी के विधायक राम सूर्य मुंडा भी शामिल हुए. उन्होंने मुंडा विद्यार्थियों और छात्र संघ की गतिविधियों की सराहना की. उन्होंने संघ को आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन देते हुए युवाओं से शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक शिक्षा और विकास के साथ अपनी भाषा, संस्कृति और आदिवासी पहचान को सुरक्षित रखना युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.विद्यार्थियों के बीच एकता, सहयोग और नेतृत्व की भावना को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.


कार्यक्रम का संचालन आनंद बारला और फादर फ्लोरेंस पूर्ति ने किया, जबकि संदीप मुंडा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. तोरपा से फादर तेज कुमार लिंडा भी समारोह में मौजूद रहे. कार्यक्रम के समापन पर छोटानागपुर मुंडा छात्र संघ को मजबूत और संगठित बनाने और मुंडा भाषा, संस्कृति और पहचान के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही