Search

 
 
 

कांग्रेस के 85वां महाअधिवेशन में शामिल हुए मुनेश्वर उरांव और पंकज तिवारी

 
Latehar : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन रायपुर, छतीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है. लातेहार जिला से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव व झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी के अलावा विजेंद्र कुमार, इफ्तेखार अहमद, लाडले खान व रवींद्र राम ने भी इस महाअधिवेशन में भाग लिया. जिला अध्यक्ष श्री उरांव व श्री तिवारी ने बताया क रायपुर में आयोजित यह 85वां महाअधिवेशन देश व कांग्रेस को नई दिशा देने का कार्य किया है. इस महाअधिवेशन से कांग्रेसियों में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है, जिससे विरोधी दल घबरा गये हैं. यही कारण है कि विरोधी दल इस महाअधिवेशन को बाधित करना चाहते थे. इसे भी पढ़ें : नागालैंड">https://lagatar.in/bus-carrying-jharkhand-jawans-overturns-in-nagaland-several-injured/">नागालैंड

में झारखंड के जवानों से भरी बस पलटी, कई घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही