Search

 
 
 

मुंगेर : प्रसाद खाने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के 24 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Bihar News :   छात्राओं के अनुसार, कॉलेज परिसर में विश्वकर्मा पूजा के दौरान प्रसाद बांटा गया था. प्रसाद खाने के कुछ समय बाद कई छात्राओं के पेट में दर्द और ऐंठन शुरू हो गई.  इसके बाद कुछ छात्राओं को उल्टी और दस्त भी होने लगे.
 
अस्पताल में भर्ती

Bihar News :  मुंगेर के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के बाद कई छात्राओं की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में सभी छात्राओं को मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हॉस्टल में एक के बाद एक छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से कॉलेज में अफरातफरी मच गई.

 

प्रसाद खाने के बाद शुरू हुआ दर्द

 छात्राओं के अनुसार, कॉलेज परिसर में विश्वकर्मा पूजा के दौरान प्रसाद बांटा गया था. प्रसाद खाने के कुछ समय बाद कई छात्राओं के पेट में दर्द और ऐंठन शुरू हो गई.  इसके बाद कुछ छात्राओं को उल्टी और दस्त भी होने लगे.

 

सभी छात्राओं को मुंगेर सदर अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं का इलाज शुरू किया. छात्राओं को जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं और कई छात्राओं को सलाइन भी चढ़ाई गई. 

 

 डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सभी छात्राओं की हालत नियंत्रण में है. किसी भी छात्रा की स्थिति गंभीर नहीं बताई गई है. बीमार छात्राओं में साक्षी कुमारी, शिवाज्ञी कुमारी, अन्नू कुमारी, फौजिया कुमारी, ज्योति कुमारी, अर्पिता कुमारी, अनमोल कुमारी, जानवी कुमारी और कंचन कुमारी समेत कुल 24 छात्राएं शामिल हैं. 

 

फूड प्वाइजनिंग की आशंका

 प्रसाद खाने के थोड़ी देर बाद ही बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बीमारी की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही