Search

 
 
 

मुंगेर : क्राइम ब्रांच अधिकारी बता लाखों के गहने लेकर बदमाश फरार

मुंगेर में बेहद ही चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में शातिर बदमाश ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक कारोबारी से लाखों रुपये के गहने ठग लिए और फरार हो गया.
 

 

LagatarDesk :  मुंगेर में बेहद ही चौंकाने वाला ठगी का मामला सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक में शातिर बदमाश ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक कारोबारी से लाखों रुपये के गहने ठग लिए और फरार हो गया. 

 


जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्चु पाहुजा रविवार दोपहर बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने उन्हें रोककर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि गहने पहनकर चलने खतरों से ख़ाली नहीं है. 


उसने पीड़ित को भरोसे दिलाकर चेन और अंगूठी उतरवा ली और उसे एक बैग में रखवा दिया. इसी दौरान आरोपी ने बड़ी चालाकी से असली गहनों की जगह पत्थर रख दिए और पोटली बदल दी. 


आरोपी ने पूरी घटना को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि पीड़ित को तुरंत इसका एहसास भी नहीं हुआ. ठग ने कहा कि घर जाकर गहने सुरक्षित रख लें और मौके से फरार हो गया.

 

जब पीड़ित घर पहुंचे और पोटली खोली, तो अंदर गहनों की जगह पत्थर देखकर उनके होश उड़ गए.  घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है.


पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है. 


पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं और खुद को अधिकारी बताने वाले लोगों से सतर्क रहें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही