Munger: तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान नालंदा जिले के रामपुर गांव निवासी राजा राम कुमार व पंकज कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल संदीप कुमार है. घटना जिले के संग्रामपुर-गंगटा मुख्य मार्ग पर ठाडा पतघाघर लोहा पुल के पास हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के भाई नगेंद्र कुमार ने बताया कि वे टेटिया बंबर प्रखंड स्थित ऊंचेश्वर नाथ महादेव मंदिर, देवघर में लगने वाले मेले में झूला लगाने आए थे. संदीप की तबीयत खराब होने पर राजा राम और पंकज कुमार के साथ संग्रामपुर बाजार डॉक्टर को दिखाने गए थे. जिसमें लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-rae-bareli-said-bjp-has-increased-unemployment-by-implementing-gst-demonetization-will-go-to-mahakumbh/">राहुल
गांधी रायबरेली पहुंचे, कहा, भाजपा ने जीएसटी-नोटबंदी लागू कर बेरोजगारी बढ़ाई, महाकुंभ जायेंगे! हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X): https://x.com/lagatarIN
google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Leave a Comment